लाइव न्यूज़ :

Bihar Kanwar Yatra 2024: दुकान के आगे मालिक का नाम हो, कांवड़ यात्री नाम देख लेंगे, भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा, यूपी के बाद बिहार में मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2024 16:17 IST

Bihar Kanwar Yatra 2024: भाजपा विधायक की मांग पर बिहार में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि ये एक तरह से सोची समझी रणनीति है।  

Open in App
ठळक मुद्देचाहे हिंदू दुकानदार हों या मुसलमान हो।दुकान मालिक का नाम जरूर दुकान के आगे होना चाहिए। बिहार हो या यूपी, ये होना ही चाहिए।

Bihar Kanwar Yatra 2024:  यूपी की तर्ज पर बिहार में भी कांवड़ रूट पर दुकानों के आगे दुकान मालिक के नाम लिखने की मांग उठने लगी है। भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने इसकी मांग करते हुए कहा कि दुकान के आगे जब नाम होगा तो जो कांवड़ यात्री धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं, वो पहले ही नाम देख लेंगे। उनका मन होगा तो उस दुकान में जाएंगे और नहीं मन होगा तो नहीं जाएंगे। बाद में नाम पूछने से जो झगड़ा होता था वैसा कोई विवाद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दुकान मालिक का नाम जरूर दुकान के आगे होना चाहिए। चाहे हिंदू दुकानदार हों या मुसलमान हो।

बिहार हो या यूपी, ये होना ही चाहिए। वहीं, भाजपा विधायक की मांग पर बिहार में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि ये एक तरह से सोची समझी रणनीति है। कौन दुकानदार भला अपने दुकान का नाम आगे नहीं लिखते हैं। सावन में इस तरह अलग से प्रदर्शित करने का औचित्य समझ से परे है। उपभोक्ता को भी ये पता होता है कि कौन दुकान उनके लायक है या नहीं है?

इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ‘अगर हिन्दू नाम इतना प्रिय है तो हिन्दू क्यों नहीं बन जाते?’ इसे भी लोग कांवड़ यात्रा मार्ग में बनने वाले दुकानों से जोड़कर ही देख रहे हैं। गिरिराज सिंह ने यूपी में कांवरिया पथ पर भोजनालयों के नाम वाले विवाद पर कहा कि राज्य अपनी व्यवस्था और अनुशासन के लिए तात्कालिक नियम लगाती है।

अगर यूपी सरकार ने ये घोषणा की है तो सबको उसका पालन करना चाहिए। बिहार में लागू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार ऐसा महसूस करेगी तो उसके अनुरूप काम करेगी। वहीं, राजद सांसद मनोज झा ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गिरिराज सिंह को खुद हिंदू बनने की जरूरत है।

वो हिन्दू नहीं नौटंकीबाज हैं। वो गांधी वाले और हे राम वाले हिंदू नहीं बन पाए। जबकि राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम के नजरिए से ये बांटना और नफरत फैलाना चाहते हैं। बिहार में मांग क्या उठेगी, इनकी हिम्मत है क्या? विपक्ष इतनी मजबूत है कि इनकी मनमानी नहीं चलेगी।

टॅग्स :बिहारपटनाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप