लाइव न्यूज़ :

बिहार: एक लोकसभा और दो विधानसभा के उप-चुनाव से पहले ही JDU ने हाथ खड़े किए!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 11, 2018 10:19 IST

बिहार में अगले महीने 11 मार्च को अररिया लोकसभा सीट और दो विधानसभा सीटों भभुआ और जहानाबाद पर उपचुनाव होने हैं।

Open in App

बिहार में जेडीयू ने घोषणा की है कि अगले महीने एक लोकसभा और दो विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में वह अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। बिहार में अगले महीने 11 मार्च को अररिया लोकसभा सीट और दो विधानसभा सीटों भभुआ और जहानाबाद पर उपचुनाव होने हैं। सितंबर 2017 में अररिया लोकसभा सीट आरजेडी के सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के निधन के कारण खाली हुई थी।

वहीं बीजेपी विधायक आनंद भूषण पांडे के निधन के बाद भभुआ और आरजेडी विधायक मुंद्रिका सिंह यादव के निधन के बाद जहानाबाद विधानसभा सीट खाली हो गई थी। जेडीयू के विधायक सरफराज आलम ने शनिवार को इस्तीफा देने के बाद अब वो आरजेडी के टिकट पर अररिया से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे।

सरफराज आलम ने इस्तीफा देने के बाद ही आरजेडी की उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम राबडी देवी से उनके घर जाकर मुलाकात की जिसके बाद पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी की उपस्थिति में दल की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

इस बीच तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'नीतीश कुमार हुए बीजेपी के सामने नतमस्तक। जदयू को किसी भी सीट पर नहीं लड़ने दिया जाएगा चुनाव। बताइये, प्रदेश के मुख्यमंत्री की पार्टी की एक भी सीट पर लड़ने की औक़ात नहीं है। जदयू में होगी भारी भगदड़। थोड़े इंतज़ार का मज़ा लीजिए।'

टॅग्स :नितीश कुमारबिहारआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए