लाइव न्यूज़ :

बिहारः गए थे दबंगई दिखाने, लेकिन ग्रामीणों ने जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज को बना लिया बंधक, निकाली हेकड़ी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2021 20:46 IST

बताया जाता है कि गोपालपुर से विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल रविवार को बांका जिले के श्याम बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास की जमीन कब्जाने पहुंचे थे.

Open in App
ठळक मुद्देचार वाहनों में दर्जनभर गुर्गों के साथ पहुंचे विधायक ने स्थानीय नंदिकशोर साह से बदतमीजी की और उन्हें उठाकर ले जाने की कोशिश की.साह के साथ खड़े लोगों ने इसका विरोध किया. इसी बीच भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए. लोगों ने करीब 1 घंटे तक विधायक और उनके गुर्गें को बंधक बनाए रखा.

बांकाः जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज को दबंगई महंगी पड़ गई. हथियारों से लैस होकर अपने गुर्गों के साथ जमीन कब्जे के मामले में मौके पर पहुंचे जदयू विधायक को गांव के लोगों ने बंधक बना लिया.

तकरीबन एक घंटे तक घेरे खड़े रहे लोगों ने विधायक द्वारा माफी मांगने के बाद उन्हें छोड़ा. बताया जाता है कि गोपालपुर से विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल रविवार को बांका जिले के श्याम बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास की जमीन कब्जाने पहुंचे थे. चार वाहनों में दर्जनभर गुर्गों के साथ पहुंचे विधायक ने स्थानीय नंदिकशोर साह से बदतमीजी की और उन्हें उठाकर ले जाने की कोशिश की.

साह के साथ खड़े लोगों ने इसका विरोध किया. इसी बीच भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए. लोगों ने करीब 1 घंटे तक विधायक और उनके गुर्गें को बंधक बनाए रखा. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राजिकशोर सिंह के निर्देश पर एसआई केदार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया.

मांगी माफी, तब जाने मिला पुलिस के पहुंचने के बाद जदयू विधायक ने स्थानीय लोगों से माफी भी मांगी तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ. इस तरह हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद विधायक अपने गुगार्ें के साथ वहां से रवाना हुए. ये है मामला बताया जाता है कि गांव की करीब 20 एकड़ जमीन को विधायक खुद की जमीन बता रहे थे.

उनका कहना था कि उन्होंने इसे शंभू राय सहित अन्य भाइयों से खरीदी थी. वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा कि करीब 50 वर्षों से इस जमीन पर स्थानीय लोगों का कब्जा है. जिस पर वह लोग मकान बनाकर रह रहे हैं. अब यह जांच का विषय है कि एक ही जमीन दो-दो लोगों के नाम पर कैसे हो सकती है.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं