बिहार: राजद कार्यालय में लगेगा जनता दरबार, लोग कर सकेंगे फरियाद

By एस पी सिन्हा | Published: November 21, 2022 04:39 PM2022-11-21T16:39:40+5:302022-11-21T16:45:55+5:30

बिहार में जदयू की तर्ज पर अब राजद भी प्रदेश कार्यालय में 22 नवंबर से जन सुनवाई की शुरू करने जा रहा है। जिसमें दो विभागों के मंत्री दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच पार्टी दफ्तर में मौजूद रहेंगे और जनता की शिकायतों को सुनेंगे।

Bihar: Janata Darbar will be held in RJD office, people will be able to complain | बिहार: राजद कार्यालय में लगेगा जनता दरबार, लोग कर सकेंगे फरियाद

फाइल फोटो

Highlightsजदयू कार्यालय की तरह ही राजद कार्यालय में भी जनता दरबार लगाया जाएगाराजद प्रदेश कार्यालय में 22 नवंबर से शुरू होगी जन सुनवाई, दो विभागों के मंत्री रहेंगे मौजूद संभव है कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी राजद प्रदेश कार्यालय की जन सुनवाई में शामिल हों

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पहल पर अब जदयू कार्यालय की तरह ही राजद कार्यालय में भी जनता दरबार लगाया जाएगा। इसमें राजद कोटे के मंत्री आम लोगों को शिकायतों का निपटारा करेंगे। राजद के तरफ से जो आधिकारिक जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में 22 नवंबर से जन सुनवाई की शुरू होगा, जिसमें दो विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे। यह जन सुनवाई दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच आयोजित होगी। इसमें राजद कोटे के मंत्री अलग अलग दिन लोगों की शिकायतों का निपटारा करेंगे।

बताया जाता है कि पहले दिन 22 नवंबर को राजस्व एवं भूमि सुधार तथा गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री आलोक मेहता और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मोहम्मद इसराईल मंसूरी जन सुनवाई में शामिल होंगे। इस दौरान दोनों मंत्री अपने-अपने विभागों से जुड़ी जन समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। संभव है कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी इस जन सुनवाई में शामिल होकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं।

दरअसल, अक्सर यह देखा जाता है कि सैकड़ों की संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर राबड़ी आवास में तेजस्वी यादव से मिलने जाते रहते हैं। ऐसे में अगर तेजस्वी यादव राजद कार्यालय मे आयोजित होने वाले जन सुनवाई कार्यक्रम में शामिल होते हैं, तो लोगों को इसका सीधा फायदा मिल सकता है। राजद के प्रधान महासचिव और राजस्व एवं भूमि सुधार तथा गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री आलोक कुमार मेहता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विचार के अनुरूप कल से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

इसमें राजद कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर राजद कोटे के मंत्री से मिले। लोग अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों का लिखित आवेदन, आवश्यक संलग्न के साथ समाधान की पहल के लिए संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महीने के पहले तीन सोमवार को जनता दरबार लगाते हैं।

Web Title: Bihar: Janata Darbar will be held in RJD office, people will be able to complain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे