लाइव न्यूज़ :

अग्निपथ की आग में जल रहा है बिहार, बंद के दौरान जमकर हुई आगजनी, हुआ करोड़ों का नुकसान

By एस पी सिन्हा | Updated: June 18, 2022 20:44 IST

अग्निपथ योजना के विरोध में आहूत बिहार बंद में सुबह-सुबह जहानाबाद में एक बस और एक ट्रक फूंक दी गई तो पुलिस पर पथराव भी हुआ। वहीं, हजारों की संख्या में तारेगना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे उप्रदवियों ने रेलवे स्टेशन में आग लगा दी, जिसके चलते स्टेशन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देअग्निपथ योजना के विरोध में बिहार के युवकों ने चौथे दिन भी जमकर हंगामा कियाबिहार बंद में सुबह-सुबह जहानाबाद में एक बस और एक ट्रक फूंक दी गईउपद्रवियों ने तारेगना रेलवे स्टेशन को आग लगा दी

पटना: अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शन का दौर जारी है। बिहार अग्निपथ की आग में जल रहा है, आज चौथे दिन भी प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया।

इस कड़ी में आज आहूत बिहार बंद में सुबह-सुबह जहानाबाद में एक बस और एक ट्रक फूंक दी गई तो पुलिस पर पथराव भी हुआ। वहीं, हजारों की संख्या में तारेगना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे उप्रदवियों ने रेलवे स्टेशन में आग लगा दी, जिसके चलते स्टेशन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना के मसौढी में पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच फायरिंग हुई। जहानाबाद, मुंगेर और पटना में पथराव की सूचना है। बंद समर्थकों ने अरवल में एंबुलेंस पर भी हमला कर दिया। जबकि सुपौल जिले के लोहियानगर में प्रदर्शनकारियों ने सहरसा से दरभंगा जा रही पैसेंजर ट्रेन को बीच रास्ते में रोककर उसमें आग लगा दी।

वहीं जिले से आई तस्वीरें बेहद चिंताजनक हैं, जहां आईबी अलर्ट के बावजूद ट्रेन को आग के हवाले कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि बिहार बंद को राजद, वाम दलों, हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा एवं विकासशील इनसान पार्टी ने समर्थन किया था।

बिहार में उग्र आंदोलन को देखते हुए नीतीश सरकार ने इंटरनेट मीडिया के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए 15 जिलों में इंटरनेट व विभिन्‍न सोशल मीडिया साइट्स पर रविवार तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

बलवे के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड में उपद्रवियों ने थाने पर हमला कर दिया। जिसमें तीन से चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। बसों में भी तोड़फोड़ की और साथ ही ब्लॉक ऑफिस पर भी पथराव किया गया। उपद्रवियों को रोकने के लिए  पुलिस की ओर से फायरिंग भी की गई।

सीवान में बढती हिंसा को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक हफ्ते के लिए धारा 144 लागू कर दिया। सीवान से सटे मोतिहारी में भी जिलाधिकारी ने भी जिले के सभी कोचिंग संस्थान को 24 जून तक के लिए बंद करने का आदेश दिया है।

इस बीच कटिहार में उन्माद भड़काने की कोशिश करने को लेकर इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर पुलिस एक संगठन से जुड़े आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सभी पीएफआई से जुड़े बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस संगठन का नाम नहीं बता रही है।

अग्निवीरों ने 4 दिनों में रेलवे की लगभग 700 करोड़ की संपत्ति जलकर खाक कर दी है। हालांकि अभी तक रेल प्रशासन की तरफ से क्षति का पूरा आंकलन नहीं किया जा सका है। ट्रेनों की 60 बोगियों के साथ 11 इंजन को आग के हवाले किया गया है। इसके साथ ही स्टेशन और रेल की अन्य कीमती संपत्तियों को भी अग्निवीरों ने स्वाहा कर दिया।

युवाओं के आक्रोश में जितनी संपत्ति जलाई गई है, उतने में बिहार को 10 नई ट्रेन मिल सकती थी। रेल प्रशासन बिहार में आंदोलन से हुई क्षति का आंकलन कर रहा है, लेकिन जलकर राख हुई संपत्ति की अनुमानित रकम लगभग 700 करोड़ है, जिससे बिहार में विकास की रेल दौड़ाई जा सकती थी।

टॅग्स :बिहारपटनासिवानदरभंगा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया