लाइव न्यूज़ :

बिहार: कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग में दूसरी बार हुआ फेरबदल, प्रत्यय अमृत बनाए गए नए हेल्थ सेक्रेट्री

By सुमित राय | Updated: July 27, 2020 20:36 IST

बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस कहर के बीच सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया है और प्रधान स्वास्थ्य सचिव उदय सिंह कुमावत को हटा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना वायरस कहर के बीच स्वास्थ्य विभाग में दूसरी बार फेरबदल किया गया है।प्रत्यय अमृत को नया हेल्थ सेक्रेट्री बनाया गया है, जो प्रधान स्वास्थ्य सचिव उदय सिंह कुमावत की जगह लेंगे।

बिहार में कोरोना वायरस कहर के बीच स्वास्थ्य विभाग में दूसरी बार फेरबदल किया गया है और आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत को नया हेल्थ सेक्रेट्री बनाया गया है, जो प्रधान स्वास्थ्य सचिव उदय सिंह कुमावत की जगह लेंगे। बिहार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर कहा था कि वर्तमान स्वास्थ्य सचिव का व्यवहार डॉक्टरों के प्रति उदासीन है और उनके व्यवहार से डॉक्टरों में रोष है। बता दें कि हाल ही में संजय कुमार को पूर्व प्रधान सचिव ने हटाकर उदय सिंह कुमावत को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

2 दिनों पहले कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत की मुख्यमंत्री के सामने पोल खोल दी थी। उन्होंने शिकायत की थी कि उदय सिंह कुमावत मंत्री की बात नहीं सुनते हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने जमकर प्रधान सचिव को फटकार लगाई थी और चेतावनी देते हुए कहा था कि आपसे नहीं संभलता है तो आप विभाग को छोड़ दें। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने उदय सिंह कुमावत को प्रतिदिन सैम्पल जांच के लिए 20 हजार का टारगेट भी दिया था।

24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए 2192

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान छह और मरीजों की मौत होने मृतकों की संख्या बढ़कर 255 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस महामारी से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 41,111 हैं। विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में दो तथा बांका, भागलपुर, नालंदा एवं रोहतास में एक—एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 255 हो गई।

विभाग ने बताया कि राज्य में रविवार की शाम चार बजे से सोमवार की शाम चार बजे तक कोरोना वायरस के 2192 नए मामले सामने आए, जिससे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 41,111 हो गई हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 14,236 नमूनों की जांच की गई और इस महामारी से 1536 लोग ठीक हुए हैं।

टॅग्स :बिहारबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं