लाइव न्यूज़ :

बिहार: पति नहाता नहीं और न ही ब्रश करता है, महिला ने मांगा तलाक

By एस पी सिन्हा | Updated: January 11, 2020 06:10 IST

पीड़ित पत्नी के मुताबिक ब्रश नहीं करने के कारण उसके पति से मुंह से बदबू आती है. साथ ही वो रोजाना नहाने की बजाय 10-10 दिन के बाद नहाता है. महिला आयोग की सदस्य प्रतिमा सिन्हा ने कहा कि तलाक का ये विचित्र मामला है, पूरे मामले को सुनने के बाद पति-पत्नी दोनों को एक मौका और दिया गया है, ताकि पति अपनी गंदी आदतें सुधार ले और पत्नी उसे स्वीकार कर ले.

Open in App

बिहार में एक महिला को अपने पति से इस कारण तलाक चाहिये क्योंकि उसका पति न तो नहाता है और ना हीं मुंह धोता है. अपने पति की गंदी हरकतों से पत्नी इतनी परेशान थी कि उसने महिला आयोग जाकर गुहार लगायी कि मैं अब इसके साथ नहीं रह सकती, मुझे तलाक दिलवा दीजिए. सोनी का आरोप है कि पति की गंदी आदतों की वजह से अबतक दोनों के बीच पति-पत्नी का रिश्ता भी कायम नहीं हुआ है.

वहीं, इस अजीबोगरीब तलाक के केस को सुनकर महिला आयोग के कार्यालय में लोग अवाक रह गए और महिला आयोग ने समझदारी दिखाते हुए पति-पत्नी के रिश्ते को बचाने के लिए दोनों को एक और मौका दिया. साथ ही, आयोग ने इस मामले को सुलझाने के लिए दो महीने का वक्त दिया है.

पीड़ित पत्नी के मुताबिक ब्रश नहीं करने के कारण उसके पति से मुंह से बदबू आती है. साथ ही वो रोजाना नहाने की बजाय 10-10 दिन के बाद नहाता है. महिला आयोग की सदस्य प्रतिमा सिन्हा ने कहा कि तलाक का ये विचित्र मामला है, पूरे मामले को सुनने के बाद पति-पत्नी दोनों को एक मौका और दिया गया है, ताकि पति अपनी गंदी आदतें सुधार ले और पत्नी उसे स्वीकार कर ले.

वैशाली जिले के देसरी स्थित नया गांव की रहने वाली सोनी देवी महिला आयोग पहुंची और बताया कि मेरी शादी वर्ष 2017 में वैशाली जिले के ही रहने वाले मनीष राम के साथ हुई थी. शादी के पहले ना वो मनीष राम से मिली थी और न ही किसी प्रकार बात हुई थी.

पहली बार उसने अपने पति को शादी की मंडप में ही देखा था. शादी के बाद विदा होकर ससुराल आने पर सोनी देवी ने देखा कि ना तो मनीष नहाता है और न ही ब्रश ही करता है, जिसकी वजह से उसके बदन से और उसके मुंह से बदबू आती रहती है. बोलने के बावजूद उसका पति 10 दिन में एक बार नहाता है. इससे वह आजिज हो गई है. सोनी देवी ने बताया कि मनीष राम को अच्छे से बोलना तक नहीं आता है और वो गांव की ही भाषा में उससे बात करता है.

सोनी का कहना है कि उसकी गंदी आदतों की वजह से ही अभी तक उनके बीच पति-पत्नी वाला रिश्ता नहीं हो पाया है, जिसकी वजह से वो अब वो इस रिश्ते से छुटकारा पाना चाहती है. वहीं महिला आयोग ने समझदारी दिखाते हुए रिश्ते को बचाने के लिए पति-पत्नी को एक और मौका दिया है. आयोग ने इस मामले में दो महीने आगे की तारीख दी है. 

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारअजब गजबलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया