लाइव न्यूज़ :

बिहार: गोपालगंज में ओवैसी और मायावती ने कैसे रोका राजद के रथ को, दिलाई भाजपा को जीत, समझिये पूरा माजरा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 6, 2022 18:16 IST

गोपालगंज उपचुनाव में भाजपा की कुसुम देवी को 70,053 वोट मिले हैं, जबकि राजद के मोहन गुप्ता को महज 68,259 वोट मिले और वो कुसुम देवी से 1794 वोट से हार गये। चुनाव में राजद को हराने में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और मायावती की बसपा का बहुत बड़ा रोल रहा।

Open in App
ठळक मुद्देगोपालगंज उपचुनाव में राजद को एआईएमआईएम और बसपा के कारण मिली भाजपा से हार भाजपा की कुसुम देवी को 70,053 वोट जबकि राजद के मोहन गुप्ता को महज 68,259 वोट मिलेवहीं ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 12,214 वोट और बसपा को 8,854 वोट मिले हैं

पटना: बिहार के गोपालगंज में हुए विधानसभा उपचुनाव में सत्ताधारी महगठबंधन के प्रमुख घटक राजद और मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें प्रदेश शासन की कमान संभाले राजद के प्रत्याशी मोहन गुप्ता को कांटे की लड़ाई में हराकर भाजपा की कुसुम देवी ने बाजी मार ली है।

चुनाव परिणाम आने के बाद जो स्थिति है, उसके अनुसार भाजपा की कुसुम देवी को 70,053 वोट मिले हैं, जबकि राजद के मोहन गुप्ता को महज 68,259 वोट मिले और वो कुसुम देवी से 1794 वोट से हार गये। वैसे इससे पहले साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में गोपालगंज सीट भाजपा के खाते में गई थी और यहां से सुभाष सिंह निर्वाचित हुए थे।

भाजपा विधाक सुभाष सिंह के आकस्मिक निधन के कारण ही गोपालगंज सीट पर उपचुनाव हुआ और भाजपा ने दिवंगत सुभाष की पत्नी कुसुम देवी को अपना प्रत्याशी बनाया था, जो चुनाव जीतने के साथ ही विधायक बन चुकी हैं।

गोपालगंज में हार और मोकामा में मिली जीत के बाद राजद की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मोकामा और गोपालगंज की जनता को धन्यवाद देते हैं। गोपालगंज में 2020 में हम 40,000 वोटों से हारे थे इस बार भाजपा के लिए सहानुभूति होने के बाद भी हम 1,700 वोटों से हारे हैं। महागठबंधन के लोगों ने भाजपा के कोर वोटरों में सेंध मारने का काम किया है।

इतना बोलने के बाद भी तेजस्वी यादव वह बात नहीं बोल सके, जो गोपालगंज में राजद के हार का मुख्य कारण बनी। दरअसल गोपालगंज में राजद को हराने में असदुद्दीन ओवैसी की बहुत बड़ी भूमिका रही। 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद बीते मार्च में तेजस्वी यादव ने ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के पांच में चार विधायकों को तोड़कर अपनी पार्टी में राजद में शामिल कर लिया था।

ओवैसी का बिहार से सीमांचल में अच्छाखासा दबदबा है क्योंकि वहां पर अल्पसंख्यक मतदाता ज्यादा हैं और राजद की उस चाल से ओवैसी का बिहार में पैर फैलाने के ख्वाब को काफी तीखा झटका लगा था। इस कारण खार खाये ओवैसी ने अपने उस जख्म की भरपाई उपचुनाव का ऐलान होते ही कर ली।

एआईएमआईएम प्रमुख ने लालू यादव की जन्मस्थली गोपालगंज से अब्दुल सलाम मुखिया को मैदान में उतार कर तेजस्वी से हिसाब चुकता कर लिया और अब्दुल सलाम मुखिया ने 12,214 वोट झटककर राजद और तेजस्वी यादव को उन्ही के किले में मात दे दी।

यहां एक बात और ध्यान देने की है, राजद की हार में लालू यादव के साले और तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। लालू परिवार द्वारा दूर किये जाने के बाद सत्ता की दहलीज से दूर हो चुके साधु यादव ने राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता के सामने बहुजन समाज पार्टी से अपनी पत्नी इंदिरा यादव को उतार दिया।

मायावती की पार्टी ने बसपा से मामी इंदिरा यादव को टिकट देकर भांजे तेजस्वी यादव के इरादों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया क्योंकि इंदिरा देवी ने 8,854 वोट हासिल करके जीजा लालू प्रसाद यादव को चारों खाने चित कर दिया।

ऐसा इसलिए कि अगर इंदिरा देवी बसपा के टिकट से मैदान में नहीं होतीं तो बहुत हद तक उम्मीद थी कि वह वोट महागठबंधन यानी की सीधे राजद की ओर शिफ्ट होता और यही बात कमोबेश एआईएमआईएम के लिए भी लागू होती है। इस कारण देखा जाए तो राजद का रथ रोकने में भाजपा की मदद करने में एआईएमआईएम और बसपा का बहुत बड़ा रोल रहा।

टॅग्स :उपचुनावलालू प्रसाद यादवअसदुद्दीन ओवैसीमायावतीआरजेडीएआईएमआईएमबीएसपीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह