लाइव न्यूज़ :

Bihar Hooch Tragedy: राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा-शराबबंदी कानून वापस हो, अब तक 87 की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: December 17, 2022 18:48 IST

Bihar Hooch Tragedy: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी(रालोजपा) और दलित सेना ने बिहार सरकार से शराबबंदी कानून वापस लेना की मांग की है। 

Open in App
ठळक मुद्देरालोजपा नेताओं ने शनिवार को पटना में महाधरना दिया।बिहार में आए दिन शराब से लोगों की मौत हो रही है।नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

Bihar Hooch Tragedy: बिहार के छपरा में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद सियासत तेज है। विपक्ष के तमाम राजनीतिक दलों द्वारा इसको लेकर बिहार कि सरकार को कठघरे में उतारने की कोशिश कि जा रही है। इस मामले को लेकर सड़क से सदन तक हंगामा किया जा रहा है।

हालांकि, खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसको लेकर साफ तौर पर कह चुके हैं कि, 'जो पिएगा वो मरेगा'।  इसके बाद अब इस पूरे मामले को लेकर आज राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी(रालोजपा) और दलित सेना ने बिहार सरकार से शराबबंदी कानून वापस लेना की मांग की है। शराब कांड को लेकर जारी हंगामे के बीच रालोजपा नेताओं ने शनिवार को पटना में महाधरना दिया।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस समेत पार्टी नेताओं ने राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर राज्य में अविलंब राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। जिसमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज सहित पार्टी एवं दलित सेना के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेता शामिल रहे। इस दौरान पार्टी के तरफ से छपरा कांड में परिजनों को मुआवजा देने कि मांग रखी है।

इसके साथ ही बिहार राज्य की गिरती विधि-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़ा किया गया है। पार्टी नेताओं के द्वारा राज्यपाल को सौंपी गई ज्ञापन में 7 बिन्दुओं को उजागर करते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई है। पारस ने कहा कि बिहार में आए दिन शराब से लोगों की मौत हो रही है।

इसलिए उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की हालत बद से बदतर होती जा रही है। बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से विफल है। उन्होंने छपरा में हुए शराबकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग भी की। इसके पहले पार्टी के नेताओं ने धरना दिया। इस दौरान नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

सांसद प्रिंस राज ने कहा कि बिहार में फिर से जंगलराज पार्ट 2 शुरू हो गया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। शराबबंदी के बाद भी आए दिन लोगों की मौत हो रही है। इसीलिए हमें राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें सात बिन्दुओं पर एक ज्ञापन सौपा है। इसमें शराब से होने वाली मौतों को लेकर न्यायिक जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही अगर राज्य में शराबबंदी है तो इसे पूर्ण रूप से लागू किया जाए अन्यथा इसे खत्म किया जाए। 

टॅग्स :Pashupati Kumar Parasपटनालोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवानChirag Paswan
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?