लाइव न्यूज़ :

जहरीली शराब मामलाः मुआवजे पर नीतीश सरकार ने मारी पलटी, मंत्री चौधरी ने कहा-शराब बेचनेवालों से रिकवरी कर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाता है

By एस पी सिन्हा | Updated: December 19, 2022 16:15 IST

Bihar hooch chapra liquor case: संसदीय कार्य सह वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हम अभी शराब बनाने और बेचनेवालों की पहचान करने की कार्रवाई की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे संसदीय कार्य सह वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रुख साफ किया है। 2016 में नीतीश कुमार द्वारा इसको लेकर कानून नहीं बनाया जाता।भाजपा के लोग बिना इसे अच्छी तरह समझे हुए मांग कर रहे हैं।

पटनाः बिहार के सारण(छपरा) जिले में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद विपक्ष के द्वारा पीडितों के परिजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग पर शुरू हुई सियासत ने अब नया मोड ले लिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मुआवजा नहीं दिये जाने का ऐलान किये जाने के बाद अब संसदीय कार्य सह वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि शराब से होनेवाली मौतों को लेकर मुआवजे दिए जाने का प्रावधान है। मंत्री ने बताया कि जो कानून है, उसके अनुसार शराब से होनेवाली मौतों में शराब निर्माता और शराब बेचनेवालों से रिकवरी कर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाता है। 

विजय चौधरी ने कहा कि यहां हम अभी शराब बनाने और बेचनेवालों की पहचान करने की कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की नियति पड़ितों की मदद करनी नहीं होती तो 2016 में नीतीश कुमार द्वारा इसको लेकर कानून नहीं बनाया जाता।

आज जो लोग इस कानून का हवाला देकर मुआवजा की मांग रहे हैं, उनसे यह कहना चाहता हूं कि यह कानून हमारे तरफ से बनाया गया था और इसमें मुआवजा का प्रावधान है। लेकिन, उसी एक्ट में यह भी है कि पब्लिक डिमांड के तहत जैसे पब्लिक डिमांड की राशि रिकवरी की जाती है, उस तरीके से कार्रवाई की जाएगी।

यह तो साफ है कि इसी सरकार ने यह कानून बनाया था। इसके तहत काम किया जाएगा। अभी क़ानूनी प्रक्रिया चल रही है। जिस दिन यहां सप्लायर और और बेचने वाले जिस दिन मामलूम चल जायेंगे। उस दिन यह प्रक्रिया चालू हो जाएगी। हालांकि, भाजपा के लोग बिना इसे अच्छी तरह समझे हुए मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?