लाइव न्यूज़ :

बिहार: गलवान में जान गंवाने वाले शहीद के पिता को कोर्ट ने दी जमानत, सरकारी जमीन पर बेटे का स्मारक बनाने का है मामला

By अंजली चौहान | Updated: March 2, 2023 13:41 IST

सैनिक के पिता की गिरफ्तारी के बाद बिहार विधानसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ था। बिहार में विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सदन में मुद्दा उठाते हुए जमकर हंगामा किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्दे वैशाली में पूर्व सैनिक के पिता को अदालत ने दी जमानत गलवान घाटी झड़प में शहीद हुआ थे भारतीय सैनिक सरकारी जमीन पर स्मारक बनाने का है मामला

वैशाली: बिहार के हाजीपुर अदालत में गुरुवार को ADJ 3 नवीन कुमार ठाकुर की बेंच ने साल 2020 में गलवान घाटी झड़प में जान गंवाने वाले जय कुशोर सिंह के पिता राज कपूर सिंह को जमानत दे दी है। सैनिक के पिता और परिवार पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से अपने शहीद बेटे का स्मारक बनवाया है। इसी मामले को लेकर उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

सैनिक के पिता की गिरफ्तारी के बाद बिहार विधानसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ था। बिहार में विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सदन में मुद्दा उठाते हुए जमकर हंगामा किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। विधानसभा में हंगामे के दौरान मामले में उचित जांच की मांग की गई और सैनिक के पिता के साथ पुलिस की बर्बरता की कड़ी आलोचना की है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मामले का लिया संज्ञान 

गौरतलब है कि मामला बढ़ता देख खुद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मामले में दखल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। रक्षा मंत्री ने मामले की पूरी जानकारी सीएम से ली। 

इस बीच बिहार पुलिस ने कहा कि गलवान घाटी झड़प में जाने गंवाने वाले सैनिक के पिता की गिरफ्तारी मामले में पुलिस महानिदेशक द्वारा गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित की गई है और मामले की जांच जारी है। इस मामले में अगर कोई भी पुलिस का अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

घटना पिछले शनिवार की है जब लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के 20 जवानों में से एक जय किशोर सिंह के पिता राज कपूर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें वैशाली जिले के जंदाहा से गिरफ्तार किया गया था, जहां वह रहते हैं।

बताया जा रहा है कि जिस भूमि पर उन्होंने अपने बेटे का स्मारक बनवाया है उसे लेकर विवाद चल रहा है। हालांकि, जब ये स्मारक बनवाया गया था तब जिला प्रशासन ने कोई ऐतराज नहीं जताया लेकिन अब भूमि को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व सैनिक का अपमान किया है। शहीद के पिता को पहले पीटा और फिर उन्हें गिरफ्तार किया। इसके बाद अन्य ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। 

टॅग्स :बिहारBihar BJPवैशालीvaishali-ac
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी