लाइव न्यूज़ :

Bihar Govt Jobs: नीतीश सरकार जल्द ही खोलने जा रही है सरकारी नौकरियों का पिटारा, 6 लाख से ज्यादा की बहाली

By एस पी सिन्हा | Updated: August 18, 2024 18:01 IST

बिहार में 45 विभागों में करीब 6 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों की बहाली का ऐलान किया जा सकता है। राज्य में शिक्षा, कृषि, और पंचायती राज जैसे विभागों में जल्द ही नियुक्ति निकाली जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश सरकार राज्य में बंपर बहाली की तैयारी शुरू कर दी गई है45 विभागों में करीब 6 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों की बहाली का ऐलान किया जा सकता हैराज्य में शिक्षा, कृषि, और पंचायती राज जैसे विभागों में जल्द ही नियुक्ति निकाली जा सकती है

पटना: बिहार में नीतीश सरकार जल्द ही सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलने की तैयारी में जुट गई है। राज्य में बंपर बहाली की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत 45 विभागों में करीब 6 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों की बहाली का ऐलान किया जा सकता है। राज्य में शिक्षा, कृषि, और पंचायती राज जैसे विभागों में जल्द ही नियुक्ति निकाली जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग में 2,17,591 पद, समाज कल्याण विभाग में 1,84,000 पद, स्वास्थ्य विभाग में 65,734 पद, गृह विभाग में 41,414 पद, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 15,214 पद, जल संसाधन विभाग में 13,712 पद, ग्रामीण विकास विभाग में 11,784 पद, लघु जल संसाधन विभाग में 7,548 पद, परिवहन विभाग में 7,521 पद, एससी/एसटी कल्याण विभाग में 7,163 पद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा विभाग में 6,688 पद, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में 6,261 पद, ऊर्जा विभाग में 5,563 पद, पंचायती राज विभाग में 5,551 पद, श्रम संसाधन विभाग में 5,039 पद, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में 4,814 पद, सामान्य प्रशासन विभाग में 3,845 पद, भवन निर्माण विभाग में 3,828 पद, ग्रामीण कार्य विभाग में 3,346 पद, योजना एवं विकास विभाग में 3,128 पद और कृषि विभाग में 3,015 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द ही जारी की जा सकती है। 

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में संबोधन के कहा था कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही रोजगार पाने वाले लोगों की संख्या 34 लाख हो जाएगी। अब तक 10 लाख लोगों को नौकरी मिल चुकी है। जबकि दो लाख पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। करीब पौने चार लाख शिक्षकों की बहाली शुरू की गई है।

टॅग्स :बिहारसरकारी नौकरीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस