लाइव न्यूज़ :

बिहारः टॉयलेट इस्तेमाल करने पर सरकार देगी रुपए

By भाषा | Updated: April 2, 2018 20:58 IST

मंत्री श्रवण ने बताया कि प्रदेश में एक करोड़ 60 लाख परिवार हैं जिनके घरों में शौचालय नहीं है और पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान करीब 32 लाख व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण किया गया जा चुका है।

Open in App

पटना, 2 अप्रैलः बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को बताया कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब किसी वार्ड के 75 प्रतिशत लाभार्थियों द्वारा व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण एवं उपयोग किए जाने के बाद नियमानुसार प्रोत्साहन राशि के भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। बिहार विधान परिषद में सोमवार को जदयू सदस्य रामवचन राय द्वारा इंदिरा आवास योजना से संबंधित पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में श्रवण ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छता योजना के कार्यान्वयन के लिए 5 अगस्त 2016 को एक पत्र जारी कर विस्तृत दिशानिर्देश दिए गये थे। 

इस दिशानिर्देश में ग्राम पंचायतों के वार्ड को खुले में शौच से मुक्त घोषित किये जाने के उपरांत ही संबंधित वार्ड के लाभार्थियों के बीच प्रोत्साहन राशि के भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों से प्राप्त सुझावों के समीक्षोपरांत उपरोक्त प्रावधान में संशोधन करते हुए किसी वार्ड के 75 प्रतिशत लाभार्थियों द्वारा व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण एवं उपयोग किये जाने के बाद नियमानुसार प्रोत्साहन राशि के भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।

श्रवण ने बताया कि प्रदेश में एक करोड़ 60 लाख परिवार हैं जिनके घरों में शौचालय नहीं है और पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान करीब 32 लाख व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण किया गया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि बिहार में वर्तमान में 32 प्रखंड, 1240 ग्राम पंचायतों और 4814 गांव को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। रामवचन राय द्वारा मधुबनी जिला के खुटौना प्रखंड अंतर्गत 8 मई 2015 को हुए अग्निकांड में जले कई घर मालिकों को इंदिरा आवास उपलब्ध कराने को लेकर पूछे गए एक अल्पसूचित प्रश्न का उत्तर देते हुए श्रवण ने बताया कि केन्द्र सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में वित्तीय वर्ष 2016-17 से इंदिरा आवास योजना के स्थान पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का कार्यान्वयन किया जा रहा है।

श्रवण ने बताया कि इसमें योजना के कार्यान्वयन का आधार बीपीएल सूची के स्थान पर सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 के भारत सरकार से प्राप्त आवासविहीन परिवारों को बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रश्नगत मामलों में जिला पदाधिकारी मधुबनी द्वारा आवास का लाभ प्रदान करने के लिए विशेष परियोजना प्रस्ताव विभाग को उपलब्ध कराया गया है जो इंदिरा आवास योजना के तहत निर्धारित बीपीएल सूची के आधार पर तैयार की गयी थी।

टॅग्स :बिहारनितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए