लाइव न्यूज़ :

ड्रोन खोजने में बिहार सरकार हुई परेशान, ईनाम घोषित होने के बावजूद नहीं मिल रहा है ड्रोन

By एस पी सिन्हा | Updated: May 21, 2023 16:25 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस 60 लाख के ड्रोन को ढूंढने के लिए पुलिस प्रशासन सहित मद्य निषेध विभाग के कर्मचारी ड्रोन पायलट और टेक्निकल सेल के लोग दिन रात एक किए हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशराब का पता लगाने वाला 60 लाख का ड्रोन छपरा (सारण) जिले में लंबे समय से लापतामद्य निषेध विभाग ने ड्रोन का पता बताने वालों को 25 हजार रुपये ईनाम भी देने का ऐलान कियारविवार की सुबह से ही सारण जिले के तेलपा और आसपास के दियारा क्षेत्र में ड्रोन की सघन तलाशी की गई

पटना: बिहार में सरकार इन दिनों परेशान है। दरअसल, शराब का पता लगाने वाला 60 लाख का ड्रोन छपरा (सारण) जिले में लंबे समय से लापता है। मद्य निषेध विभाग ने ड्रोन का पता बताने वालों को 25 हजार रुपये ईनाम भी देने का ऐलान किया, बावजूद इसके ड्रोन का पता नहीं चल पा रहा है। 

ऐसे में रविवार की सुबह से ही सारण जिले के तेलपा और आसपास के दियारा क्षेत्र में ड्रोन की सघन तलाशी की गई। लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। यही नहीं ड्रोन को ढूंढने के लिए सारण के तीन छोटे-छोटे ड्रोन्स लगाए गए हैं। सारण और पटना के मद्य निषेध विभाग की 200 लोगों की टीम द्वारा पूरे क्षेत्र को खंगाला जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस 60 लाख के ड्रोन को ढूंढने के लिए पुलिस प्रशासन सहित मद्य निषेध विभाग के कर्मचारी ड्रोन पायलट और टेक्निकल सेल के लोग दिन रात एक किए हुए हैं। लेकिन ड्रोन का पता नही चल पा रहा है। सबसे मजेदार बात तो तह है कि जिस ड्रोन से पहले शराब की भठ्ठियों को ढूंढा जा रहा था, अब उसी ड्रोन को अन्य दूसरे ड्रोन से ढूंढा जा रहा है। 

दियारा क्षेत्र में बीते 7-8 दिनों से चल रहे अभियान के बाद भी अब तक उसका कुछ पता नहीं चला है। तेलपा और आसपास के दियारा क्षेत्र में करीब 10 किमी तक के आसपास तीनों ड्रोन को लगाया गया है। रविवार को सात घंटे के सर्च अभियान के बावजूद भी ड्रोन का कोई सुराग नहीं मिला। 

उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने कहा कि लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। दियारा और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन को लगाए गए हैं। लोगों को इसे खोजने के लिए इनाम की भी घोषणा की गई है। जो ड्रोन गायब हुआ वो 100 किमी के आसपास तक उड़ सकता है।

वहीं जिले के बाकी छोटे-छोटे ड्रोन चार से पांच किमी तक ही उड़ सकता है। जिले के छोटे ड्रोन से ही बड़े ड्रोन को ढूंढा जा रहा। बता दें कि ड्रोन गायब होने की घटना पूरे बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसे ढूंढने के लिए सभी लोग हलकान हैं। सर्च अभियान में जुटे अधिकारियों द्वारा आसपास के लोगों को नगद राशि का पुरस्कार और प्रसस्ति पत्र देने की बात कही है। 

बिहार का एकमात्र ड्रोन गायब होने के बाद पक्ष और विपक्ष के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। वहीं, सरकार पर कटाक्ष करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के हालात बहुत अच्छे नहीं हैं। अभी ड्रोन गायब हुआ है, कल मुख्यमंत्री गायब हो जाएंगे।

 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारBihar PoliceBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो