लाइव न्यूज़ :

'कचरा पॉलिटिक्स': बुरे फंसे पूर्व सांसद पप्पू यादव, निकले थे नगर विकास मंत्री के घर पर कचरा फेंकने, उल्टे कटा 5000 रुपये का चालान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2019 17:22 IST

दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में बाढ और जलजमाव के बाद हर तरफ कचरा ही नजर आ रहा है. प्रशासन की ओर से हो रही लापरवाही और लोगों की परेशानी को देखकर नेता पप्पू यादव खुद ही सफाई के लिए सड़क पर आ गए.

Open in App
ठळक मुद्देइसके पहले पप्पू यादव ने शहर में कचरा जमा होने के बाद कूड़ा नहीं हटाये जाने को लेकर चेतावनी दी थी कि वह कचरे को लेकर नगर विकास मंत्री और कमिश्नर के आवास पर फेंक देंगे.इसके बाद शहर में जमा कूडे के नहीं हटाये जाने को लेकर पप्पू यादव आज सफाई अभियान में निकले.

बिहार में 'कचरा पॉलिटिक्स' के चक्कर में जन अधिकार पार्टी के संरक्षक व पूर्व सांसद पप्पू यादव का 5000 रुपये का चालान ट्रैफिक पुलिस ने आज काट दिया. पप्पू यादव और उनके ड्राइवर के पास गाडी का लाइसेंस भी सही नहीं था. यह देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पप्पू यादव का चालान काटा. जिसके बाद पप्पू यादव और पुलिस के बीच काफी बहस हुई. चालान में दर्ज जुर्माने की रकम पप्पू यादव ने ही ट्रैफिक पुलिस को दिया. इसके बाद पुलिस ने पप्पू यादव को छोड़ दिया. चालान की राशि भरने के बाद वह अपने घर वापस लौट आये. 

दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में बाढ़ और जलजमाव के बाद हर तरफ कचरा ही नजर आ रहा है. प्रशासन की ओर से हो रही लापरवाही और लोगों की परेशानी को देखकर नेता पप्पू यादव खुद ही सफाई के लिए सड़क पर आ गए. हाथ में बेलचा और कुदाल लेकर जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद ने खुद ही दानापुर में कचरे की सफाई की. 

वे कचरा को ट्रैक्टर में भरकर नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा और अधिकारियों के आवास के बाहर फेंकने की फिराक में थे. इसके पहले पप्पू यादव ने शहर में कचरा जमा होने के बाद कूड़ा नहीं हटाये जाने को लेकर चेतावनी दी थी कि वह कचरे को लेकर नगर विकास मंत्री और कमिश्नर के आवास पर फेंक देंगे. इसके बाद शहर में जमा कूडे के नहीं हटाये जाने को लेकर पप्पू यादव आज सफाई अभियान में निकले.

इसके मद्देनजर बेली रोड स्थित ईशान इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल के पास जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर पहुंच गये. वहां कचरा लाद कर आशियाना होते हुए वह राजीवनगर पहुंचे. इस दौरान वह सरकार के खिलाफ जमकर भडास भी निकाल रहे थे. उनका कहना था कि आम जनता को उनके हाल पर ही छोड़ दिया जाता है, जबकि अधिकारियों और नेताओं के घर से कूडे का उठाव ससमय हो जाता है. राजीव नगर में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया. साथ ही धारा-109 के तहत उपद्रव फैलाने के आरोप में थाने में बिठा दिया गया.

इसके बाद पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उनके पास हल्के वजन के वाहन (एलएमवी) का लाइसेंस है. उसकी वैधता भी वर्ष 2017 में ही खत्म हो चुकी है. ट्रैक्टर भारी वजन के वाहन (एचएमवी) की श्रेणी में आता है. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने पप्पू यादव का पांच हजार रुपये का चालान काट दिया. साथ ही पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आई. चालान कटने के बाद पप्पू यादव ने चालान भर दिया. चालान भरे जाने के बाद पप्पू यादव को छोड़ दिया गया. इसके बाद वह अपने आवास पर लौट आये.

टॅग्स :बिहारपप्पू यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब