लाइव न्यूज़ :

बिहार: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर लगाया घूस लेने का आरोप, गर्मायी सियासत

By एस पी सिन्हा | Updated: February 26, 2024 15:35 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर 50-50 लाख रुपए लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग करने का आरोप लगाए जाने के बाद बिहार की सियासत गर्मा गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजीतन राम मांझी के द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर लगाया भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने 50-50 लाख रुपए लेकर किया है ट्रांसफर-पोस्टिंगमहागठबंधन की सरकार में तेजस्वी ने ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर लाखों रुपया लिया है

पटना:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर 50-50 लाख रुपए लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग करने का आरोप लगाए जाने के बाद बिहार की सियासत गर्मा गई है।

मांझी के इस आरोप पर कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा कि 50 लाख रुपये ट्रांसफर-पोस्टिंग में ली गई तो इसकी जांच होनी चाहिए। जांच उन अधिकारियों के पास 50 लाख रुपए कहां से आए, उतना पैसा किसकी सरकार में कमाए?

प्रतिमा कुमारी ने कहा कि जीतन राम मांझी अपनी सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं और निश्चित रूप से एनडीए गठबंधन के सरकार में भ्रष्ट अधिकारी हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मैं मानती हूं कि ईमानदार अधिकारी कुछ होंगे, लेकिन भ्रष्ट अधिकारी को संरक्षित करते हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर कांग्रेस विधायक ने कहा कि जब से जदयू से हमारा गठबंधन टूटा है, वो लगातार आते रहे हैं, उनको पता है कि बिहार के लोग राजनीतिक रूप से बहुत जागरूक हैं।

आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में क्या स्थिति होने वाली उनको पता है। इसलिए बिहार के अलग अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। प्रतिमा कुमारी ने कहा कि गांधी मैदान में मोदी जी ने 2 करोड़ लोग को नौकरी देने की बात कही थी। महंगाई कम होगी, भ्रष्टाचार कम होगा, न भ्रष्टाचार खत्म हुआ, ना महंगाई। जब रोजगार की बात होती है तो पकौड़ा तलने की बात होती है और इसी वजह से वो लोग डरे हुए हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि 4 फरवरी को ही प्रधानमंत्री आने वाले थे, लेकिन इसी डर से वह नहीं आ रहे हैं कि यहां की जनता उनके साथ नहीं है।

उल्लेखनीय है कि जीतन राम मांझी ने रविवार को तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि पिछली महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी यादव ने ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर 50-50 लाख रुपए लेकर हजारों करोड़ रुपए कमाए हैं।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बड़े पैमाने पर सीओ के ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल करने जा रहे थे, लेकिन समय रहते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा नहीं होने दिया। हालांकि, तेजस्वी यादव ने हजारों करोड़ रुपए जरूर कमा लिए हैं।

टॅग्स :जीतन राम मांझीतेजस्वी यादवBJPआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब