Breaking News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 19, 2019 11:09 AM2019-08-19T11:09:54+5:302019-08-19T11:48:17+5:30

जनवरी 2018 में चारा घोटाले से जुड़े चाईबासा कोषागार (आरसी 68 ए/96) से अवैध निकासी के मामले डॉ जगन्नाथ मिश्र को अदालत ने दोषी करार देते हुए पांच साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई गई थी।

Bihar former Chief Minister Jagannath Mishra has passed away in Delhi after prolonged illness. | Breaking News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Breaking News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Highlightsडॉ. मिश्र कैंसर और अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। 82 वर्षीय मिश्र ने अंतिम सांसें दिल्ली में ली।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन हो गया है। 82 वर्षीय मिश्र ने अंतिम सांसें दिल्ली में ली। डॉ. मिश्र कैंसर और अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मिश्र का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा और राज्य में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

जनवरी 2018 में चारा घोटाले से जुड़े  चाईबासा कोषागार (आरसी 68 ए/96)  से अवैध निकासी के मामले डॉ जगन्नाथ मिश्र को अदालत ने दोषी करार देते हुए पांच साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई गई थी।

बिहार कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे मिश्र ने अपने बड़े भाई ललित नारायण मिश्र से राजनीति का ककहरा सीखा था। राजनीति में आने से पहले जगन्नाथ मिश्र अकादमिक क्षेत्र में थे। वह तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बने- (1975 से 1977), (1980 से 1983), (1989 से 1990)। 1990 के दशक के मध्य में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे। 

जगन्नाथ मिश्र बिहार में कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री थे। उनके बाद 1989 में बिहार में लालू प्रसाद यादव ने सीएम पद की कमान संभाली थी। बिहार में पिछले 30 सालों से कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाने में असफल रही है।

English summary :
Former Bihar Chief Minister Jagannath Mishra has passed away. Mishra, 82, died in Delhi he was suffering from cancer and other diseases.


Web Title: Bihar former Chief Minister Jagannath Mishra has passed away in Delhi after prolonged illness.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे