लाइव न्यूज़ :

बिहार में खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, अस्पताल में डॉक्टर की गैरमौजूदगी में दाई, महिला गार्ड और नर्स कराती हैं प्रसव

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2021 21:47 IST

बिहार में बेतिया के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में हुई है.जीएमसीएच के प्रसव वार्ड का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला डॉक्टर अनुपस्थित हैं और दाई, गार्ड और नर्स मिलकर प्रसव करा रही है.वीडियो वायरल होने के बाद जीएमसीएच में हड़कंप मच गया है.उपाधीक्षक ने जांच के आदेश दे दिए हैं. 

पटनाः बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलने वाली एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें डॉक्टर के नहीं रहने पर प्रसव दाई और महिला गार्ड द्वारा कराया जा रहा है.

 

यह वाक्या बेतिया के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में हुई है. जीएमसीएच के प्रसव वार्ड का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला डॉक्टर अनुपस्थित हैं और दाई, गार्ड और नर्स मिलकर प्रसव करा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद जीएमसीएच में हड़कंप मच गया है और उपाधीक्षक ने जांच के आदेश दे दिए हैं. 

वीडियो में एक प्रसूता को 4-5 महिलाएं घेरी हुई हैं. एक महिला ऊंचे टेबल पर चढ़कर उसका पेट दबा रही है. वीडियो में जीएनएम भी मौजूद है. बताया जा रहा है कि इस अस्पताल में डॉक्टर की गैरमौजूदगी में अधिकांशत: गार्ड, दाई और नर्स प्रसव कराती हैं. कहा जा रहा है कि जीएमसीएच के प्रसूति वार्ड में महिला चिकित्सक कभी-कभार ही आती है.

शनिवार को सिकटा के मसवास की रहने वाली ललिता देवी ने सिकटा पीएचसी में पुत्री को जन्म दिया था. तबियत अधिक खराब होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जीएमसीएच रेफर कर दिया. प्रसूति वार्ड में ललिता देवी के पास उनकी मां बलथर निवासी सुंदरपती देवी मौजूद थी. सुंदरपती ने बताया कि 10 बजे वे लोग जीएमसीएच में पहुंचे हैं.

लेकिन कोई डॉक्टर मरीज को देखने के लिए नहीं आया. डॉक्टर के नहीं रहने पर एक और मरीज ने जीएमसीएच में दम तोड दिया. इस बार महिला डॉक्टर के प्रसूती वार्ड से अनुपस्थित थी. महनागनी की प्रसूता अनिता देवी (35) वार्ड में भर्ती कराया गया था. लेकिन इलाज के अभाव में शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई.

इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. श्रीकांत दुबे ने बताया कि प्रसूति वार्ड में दाई व महिला गार्ड द्वारा प्रसूता का प्रसव पेट दबाकर करने का वीडियो मेरे संज्ञान में नहीं आया है. अगर ऐसा हुआ है तो यह गलत है. पेट दबाने से भीतर किसी अंग को नुकसान पहुंच सकता है. इस मामले में छानबीन की जाएगी. मामला सत्य पाया गया तो दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. उपाधीक्षक ने बताया कि अधिक खून निकलने से प्रसूता की मौत होने की जानकारी मिली है.

टॅग्स :नीतीश कुमारपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?