लाइव न्यूज़ :

'मैथ्स में फेल हो गयी हो, इतने पैसे दो करा दूंगा फर्स्ट डिवीजन', बिहार में मैट्रिक छात्रा को फोन कर मांगें 8 हजार रुपये

By एस पी सिन्हा | Updated: May 6, 2020 16:23 IST

बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग को लागू कर कोविड- 19 के बचाव से संबंधित सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही मैट्रिक 2020 परीक्षा की शेष उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया है. किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी. बिहार बोर्ड ने 10 मई तक कॉपियों का मूल्यांकन खत्म करने का लक्ष्य रखा है. 

Open in App
ठळक मुद्देमैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू होने के बीच छात्रों से ठगी का मामला सामने आने लगा है. ट्रिक 2020 परीक्षा की शेष उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया है.

पटना: बिहार में लंबे समय से चल रहे नियोजित व माध्‍यमिक शिक्षकों की हड़ताल समाप्‍त होने के साथ ही अब आज से मैट्रिक की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य तेजी से शुरू हो गया है. लेकिन मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू होने के बीच छात्रों से ठगी का मामला सामने आने लगा है. औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र स्थित बेलसारा इलाके के आनंदपुरा गांव निवासी एक छात्रा को फोन कर फर्स्ट डिवीजन नंबर के लिए आठ हजार रुपये की मांग करने का फोन आया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फोन करने वाले ने कहा "मैं डाटा इंट्री ऑपरेटर बोल रहा हूं, तुम्हारा कुल नंबर सिर्फ 218 है और मैथ्स में तुमको सिर्फ 18 नंबर आया है. मैं यहां सभी का सूची बना रहा हूं और रिपोर्ट तैयार कर रहा हूं. अगर कुछ खर्चा करोगी तो पास कर दूंगा. आठ हजार रुपये में फर्स्ट डिवीजन व पांच हजार में सेकेंड डिवीजन हो जायेगा. फोन छात्रा के भाई के मोबाइल पर आया था, पहले रिंग में छात्रा के साथ बात नहीं हो पाई. इसके बाद छात्रा ने वापस से उस नंबर पर कॉल किया. उधर से उस व्यक्ति ने खुद को डाटा इंट्री ऑपरेटर बताया और नंबर बढ़ाने के एवज में पैसे की मांग की. उस व्यक्ति ने अपना नाम भी बताया और जल्द से जल्द पैसे भेजने को कहा. उसने छात्रा को बताया कि पैसे भेजने के बाद उसका नंबर बढ़ा दिया जायेगा और व्हाट्स एप पर इसकी सूचना भी दी जायेगी. छात्रा ने मामले की जानकारी अपने अभिभावकों को दी है.

इसके बाद अभिभावक ने यह तय किया है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संपर्क कर इसकी शिकायत दर्ज करायेंगे. इस संबंध में पूछे जाने पर बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि छात्र जालसाज के झांसे में ना आएं. छात्र व अभिभावकों को इस तरह के झुठे और गलत फोन कॉल करने वाले जालसाजों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए. अभी मैट्रिक की कॉपी जांच होनी प्रारंभ ही हुई है. ऐसे में ये जालसाज लोगों को ठग कर उनसे रुपये ऐंठने के लिए चालबाजी कर रहे हैं. यहां बत दें कि 17 मई तक के लिए देशभर में घोषित लॉकडाउन के मद्देनजर बिहार बोर्ड इस उधेडबुन में था कि क्या किया जाय? इसको लेकर बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने वरीय अधिकारियों के साथ हर बिंदुओं पर चर्चा की थी और अंत में छह मई से मूल्यांकन कार्य आरंभ करने का निर्णय लिया था. 

बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग को लागू कर कोविड- 19 के बचाव से संबंधित सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही मैट्रिक 2020 परीक्षा की शेष उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया है. किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी. बिहार बोर्ड ने 10 मई तक कॉपियों का मूल्यांकन खत्म करने का लक्ष्य रखा है. 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया