लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: नंद किशोर यादव समेत नीतीश सरकार के ये 5 मंत्री व कद्दावर नेता शुरुआती रूझान में पीछे

By अनुराग आनंद | Updated: November 10, 2020 11:39 IST

नीतीश सरकार के 31 मंत्रियों में 26 विधानसभा के सदस्य हैं, जिनमें से 24 मंत्री किस्मत आजमाने मैदान में उतरे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपटना साहिब सीट से पथ निर्माण मंत्री और बीजेपी विधायक नंदकिशोर यादव मैदान में है, जिनके खिलाफ कांग्रेस से प्रवीण सिंह किस्मत आजमा रहे हैं। नीतीश सरकार शिक्षा मंत्री और जेडीयू नेता कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा शुरुआती रूझान में पीछे चल रहे हैं।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020  का अंतिम परिणाम आज शाम तक आएगा। प्रदेश के 243 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, शुरुआती रूझान में प्रदेश में 5 कद्दावर नेता व नीतीश कुमार सरकार के मंत्री पीछे चल रहे हैं। 

बता दें कि नीतीश सरकार के 31 मंत्रियों में 26 विधानसभा के सदस्य हैं, जिनमें से 24 मंत्री किस्मत आजमाने मैदान में उतरे हैं। बिहार सरकार के दो दर्जन मंत्रियों में से 14 मंत्री जेडीयू कोटे से हैं जबकि 10 मंत्री बीजेपी कोटे के हैं। आइए बताते हैं कि प्रदेश सरकार के कौन से पांच मंत्री शुरुआती रूझान में पीछे चल रहे हैं। 

सबसे पहले आपको बताते हैं पटना साहिब सीट की स्थिति

पटना साहिब सीट से पथ निर्माण मंत्री और बीजेपी विधायक नंदकिशोर यादव मैदान में है, जिनके खिलाफ कांग्रेस से प्रवीण सिंह किस्मत आजमा रहे हैं। नंदकिशोर यादव छह बार से विधायक हैं। इस समय मिल रही जानकारी के मुताबिक, नंद किशोर यादव को 11 बजकर 20 मिनट तक 4312 प्राप्च हुए जबकि कांग्रेस के प्रवीण सिंह को 8293मत मिला है। इस सीट से जुड़ा ताजा अपडेट को यहां पढ़ें 

जहानाबाद 

जहानाबाद विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल मानी जाती है। यहां से नीतीश सरकार शिक्षा मंत्री और जेडीयू नेता कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा चुनावी मैदान में उतरे हैं। वर्मा 2015 में घोसी सीट से चुनाव मैदान थे और जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे। हालांकि, इस बार उन्होंने सीट बदल दी है और जहानाबाद से मैदान में है, जिनके खिलाफ आरजेडी से कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव किस्मत आजमा रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा 4313 व कुमार कृष्ण मोहन को साढ़े 11 बजे तक 7244 मत प्राप्त हुआ है। अपडेट यहां पढ़ें  

राजपुर 

बक्सर जिले की राजपुर विधानसभा (सुरक्षित) सीट से नीतीश सरकार के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला मैदान में है। वहीं, कांग्रेस के टिकट पर विश्वनाथ राम और एलजेपी से निर्भय कुमार निराला की साख दांव पर है। ताजा जानकारी के मुताबिक, संतोष कुमार निराला 3168 व विश्वनाथ राम को साढ़े 11 बजे तक 4618 मत प्राप्त हुआ है। अपडेट यहां पढ़ें  

हथुआ

हथुआ जेडीयू नेता और राज्यमंत्री रामसेवक सिंह से चुनाव मैदान में हैं। वहीं, आरजेडी से  राजेश सिंह कुशवाहा और एलजेपी के रामदर्शन प्रसाद उर्फ मुन्ना किन्नर किस्मत आजमा रहे हैं। राजेश कुमार सिंह राजद 4836 व रामसेवक सिंह (जदयू) को साढ़े 11 बजे तक 3962 मत प्राप्त हुआ है। अपडेट पढ़ें 

बनमनखी

बनमनखी सीट से पर्यटन मंत्री और बीजेपी नेता कृष्ण कुमार ऋषि चुनावी ताल ठोक रहे हैं, जिनके खिलाफ आरजेडी से उपेंद्र शर्मा किस्मत आजमा रहे हैं।उपेंद्र शर्मा राजद 5851 व कृष्णा कुमार ऋषि को साढ़े 11 बजे तक 4517 मत प्राप्त हुआ है। अपडेट यहां पढ़ें  

टॅग्स :बिहारबिहार विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारआरजेडीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?