लाइव न्यूज़ :

'आज तेजस्वी फेलस्वी हो गया', चुनावी नतीजों पर बोले तेज प्रताप, मोदी-नीतीश की तारीफ की लगाई झड़ी

By अंजली चौहान | Updated: November 14, 2025 19:15 IST

Bihar Elections Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत के बाद तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा

Open in App

Bihar Elections Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग साफ हो गए हैं। बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के साथ एनडीए की वापसी हो रही है। इसी के साथ महागठबंधन को करारी शिकस्त मिली है। वहीं, पहली बार अलग पार्टी बनाकर चुनाव में उतरे तेज प्रताप की पार्टी भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। 

हालांकि, तेज प्रताप यादव ने एनडीए की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। और अपने भाई तेजस्वी यादव पर करारा तंज कसा है। तेज प्रताप ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा कि हमारी हार में भी जनता की जीत छिपी है। आज के परिणामों को मैं जनादेश के रूप में स्वीकार करता हूँ। हमारी हार कर भी जीत हुई है क्योंकि बिहार ने यह साफ संदेश दे दिया है कि अब राजनीति परिवारवाद की नहीं, सुषासन और शिक्षा की होगी।

लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा, "मैंने पहले ही कहा था इस चुनाव के बाद बिहार से कांग्रेस ख़त्म हो जाएगी और आज कहना नहीं, साफ़-साफ़ दिख भी गया! मैं तो हारकर भी जीता हूँ, क्योंकि मेरे साथ जनता का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद खड़ा है।लेकिन सच्चाई कड़वी है इन जयचंदों ने RJD को भीतर से खोखला कर दिया, बरबाद कर दिया। इसी वजह से आज तेजस्वी फेलस्वी हो गया।"

पीएम मोदी और नीतीश की जमकर की तारीफ

तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को जीत के बधाई देते हुए उनकी जमकर तारीफ की है। लालू यादव के बड़े बेटे ने कहा कि बिहार ने सुषासन की सरकार चुनी है हम उसका सम्मान करते हैं और जनता के हित में हर कदम पर रचनात्मक भूमिका निभाएंगे। ये जीत हमारे यशस्वी कर्मठ प्रधानमंत्री और विश्व के सबसे मजबूत नेता नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व और उनके जादुई नेतृत्व का कमाल है। जनता ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुसाशन को खुले दिल से अपनाया है। बिहार की यह ऐतिहासिक जीत भारत के गृहमंत्री और बीजेपी के चाणक्य माननीय अमित शाह जी, तथा भारत सरकार में मंत्री और बीजेपी बिहार के प्रभारी श्री धर्मेंद्र प्रधान जी की कूटनीति, दूरदृष्टि और दिन-रात किए गए परिश्रम का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि इस विजय का सबसे बड़ा कारण NDA की अटूट एकता है। NDA गठबंधन की सभी पाँचों पार्टियों — ‘पाँच पांडवों’ ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा, और जनता ने अपना विश्वास, मत और भरपूर समर्थन देकर इस एकता को विजय की शक्ति में बदल दिया।यह जीत बिहार की जनता की है, यह जीत विश्वास की है,यह जीत विकास और सुशाशन के संकल्प की है। 

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवआरजेडीराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, आप स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि स्कूल बहुत दूर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट