लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव और उपचुनाव: 108.19 करोड़ रुपये जब्त?, 9.6 लाख लीटर शराब, 24.61 करोड़ के मादक पदार्थ, 5.8 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2025 09:45 IST

Bihar elections and by-elections: जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआयोग के अनुसार इनकी कुल कीमत 108.19 करोड़ रुपये से अधिक है।बिहार में दो चरणों में छह और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा और उपचुनावों के लिए मतगणना 14 नवंबर को होगी।

नई दिल्लीः निर्वाचन आयोग (ईसी) ने कहा कि प्रवर्तन एजेंसियों ने चुनावी राज्य बिहार और अन्य प्रदेशों, जहां विधानसभा उपचुनाव होने हैं, से 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नकदी, मादक पदार्थ, शराब और अन्य वस्तुएं जब्त की हैं। आयोग ने कहा कि तीन नवंबर तक विभिन्न राज्यों से 9.62 करोड़ रुपये नकद, 42.14 करोड़ रुपये कीमत की (9.6 लाख लीटर) शराब, 24.61 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, 5.8 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं और 26 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अन्य वस्तुएं शामिल हैं। आयोग के अनुसार इनकी कुल कीमत 108.19 करोड़ रुपये से अधिक है।

बिहार में दो चरणों में छह और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा। विधानसभा और उपचुनावों के लिए मतगणना 14 नवंबर को होगी।

‘सी-विजिल’ ऐप पर दर्ज शिकायतों पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पूरे बिहार में 824 उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने यह भी कहा कि उसने सभी प्रवर्तन अधिकारियों को चुनाव के दौरान नकदी, मादक पदार्थ, शराब और प्रलोभन संबंधी अन्य वस्तुओं की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने और उसे रोकने का निर्देश दिया है। 

टॅग्स :उपचुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2025जम्मू कश्मीरचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले