Bihar Election Result 2025: पीएम मोदी आज शाम 6 बजे BJP कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, जीत का जश्न मनाने को तैयार एनडीए
By अंजली चौहान | Updated: November 14, 2025 14:55 IST2025-11-14T14:54:06+5:302025-11-14T14:55:21+5:30
Bihar Election Result 2025:भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए बिहार में भारी जीत के लिए तैयार है, जहां विधानसभा चुनाव दो चरणों में - 6 और 11 नवंबर को हुए थे।

Bihar Election Result 2025: पीएम मोदी आज शाम 6 बजे BJP कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, जीत का जश्न मनाने को तैयार एनडीए
Bihar Election Result 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम 6 बजे नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय जाएँगे, जहाँ वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को भारी जीत मिलने की संभावना है।
भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की वेबसाइट पर उपलब्ध वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, राजग 197 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि भाजपा 89 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके गठबंधन सहयोगी, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) क्रमशः 89 और 21 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
The 'moment of truth' has arrived for Bihar!
— DD News (@DDNewslive) November 14, 2025
As the Counting for the Assembly Election 2025 began at 8 AM IST.
Trends (Approx. 2:00 PM IST)
NDA: 200 | MGB: 37
Party-wise: BJP 90 | JDU 81 | LJP 21 | RJD 28| INC 4.
With 243 seats and the majority mark set at 122, this… pic.twitter.com/CYeNScMfnx
राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) चार-चार सीटों पर आगे चल रही हैं।
महागठबंधन जीत से बहुत दूर
बिहार में महागठबंधन पूरी तरह से हारती नजर आ रही है। चुनाव निकाय के रुझानों के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) केवल 30 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का बिहार में खाता भी नहीं खुल रहा है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) क्रमशः चार और एक सीट पर आगे चल रही हैं।