लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: 'राहुल द्रविड़' को बहुजन समाज पार्टी ने जीरादेई विधानसभा सीट से दिया था टिकट, क्या रहा नतीजा

By विनीत कुमार | Updated: November 10, 2020 17:05 IST

Bihar Result Ziradei Seat: बिहार के सीवान जिले के जीरादेई सीट पर सीपीआई (एमएल) (एल) के उम्मीदवार अमरजीत कुशवाहा चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं। यहां से बीएसपी ने राहुल द्रविड़ को टिकट दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसीवान के जीरादेई सीट से सीपीआई (एमएल) (एल) के उम्मीदवार अमरजीत कुशवाहा चुनाव जीतने के करीबपिछली बार 2015 में जेडीयू के रमेश सिंह कुशवाहा जीते थे, बीएसपी ने इस बार यहां से 'राहुल द्रविड़' को दिया था टिकट

Bihar Asssembly Eelection Result: बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे अब से थोड़ी देर में साफ हो जाएंगे। ये तस्वीर भी साफ हो जाएगी कि राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है। इस बीच सीवान के जीरादेई सीट (Ziradei Seat) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां से सीपीआई (एमएल) (एल) के उम्मीदवार अमरजीत कुशवाहा चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, इस सीट पर जिस दिलचस्प नाम की बात कर रहे हैं, वो अमरजीत कुशवाहा नहीं बल्कि राहुल द्रविड़ हैं। बता दें कि मौजूदा अपडेट के अनुसार एनडीए रुझानों में बहुमत के पार है। बीजेपी राज्य में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है। वहीं, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू तीसरे नंबर पर खिसक गई है। 

जेडीयू फिलहाल 42 सीटों पर आगे है। ऐसे में दोनों पार्टियां आसानी से बहुमत के करीब दिख रही हैं। एनडीए में ही शामिल 'हम' भी तीन सीटों पर आगे है जबकि विकासशील इंसान पार्टी 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरी ओर महागठबंधन के तहत आरजेडी 66 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस फिलहाल 18 सीटों पर बनाए हुए हैं।

Ziradei Assembly Seat: बसपा ने दिया था राहुल द्रविड़ को टिकट

जीरादेई भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जन्मस्थली है। ऐसे में यहां हर चुनाव में नजर रहती है। इस बार यहां से अमरजीत कुशवाहा जीत हासिल करते नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार उन्हें 41281 वोट मिल चुके हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर जेडीयू के कमला सिंह (25914 वोट) दूसरे नंबर पर हैं।

इस बार इस सीट की चर्चा एक और उम्मीदवार की वजह से भी थी। इस सीट पर मायावती की बहुजन समाज पार्टी से जो उम्मीदार चुनावी मैदान में थे, उनका नाम राहुल द्रविड़ है। यह नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ से मेल खाता है।

हालांकि बसपा उम्मीदवार कुछ खास कमाल नहीं कर सके। उन्हें ताजा अपडेट के अनुसार अब तक केवल 574 वोट मिले हैं। पिछली बार यानी 2015 में यहां से जेडीयू के रमेश सिंह कुशवाहा जीते थे। उन्होंने 6091 वोट से जीत हासिल की थी। इन्होंने भाजपा की आशा देवी को हराया था।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020जीरादेईजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारतBihar: नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नए सीएम को लेकर हलचल तेज, निशांत कुमार के सपोर्ट में लगे पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो