लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनावः भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 46 और उम्मीदवारों के नाम, देखें लिस्ट

By अनुराग आनंद | Updated: October 11, 2020 17:50 IST

शनिवार को बीजेपी मुख्यालय पर केंद्रीय चुनाव समिति (BJP CEC Meet Bihar Chunav) की बैठक हुई थी। इसी बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर फैसला हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में दूसरे और तीसरे चरण के उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगी थी। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए 1357 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

नई दिल्ली:बिहार विधानसभा 2020 को लेकर प्रदेश में गहमागहमी जारी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 46 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। भारतीय जनता पार्टी ने इन सभी उम्मीदवारों के नाम दूसरे चरण के लिए घोषित किया है। 

बता दें कि शनिवार को बीजेपी मुख्यालय पर केंद्रीय चुनाव समिति (BJP CEC Meet Bihar Chunav) की बैठक हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में दूसरे और तीसरे चरण के उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगी थी। 

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, शाहनवाज हुसैन, बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस ने प्रमुख रूप से हिस्सा लिया था। आज पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। 

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में सतीश कुमार यादव (Satish kumar yadav)को टिकट दिया गया है, जो राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, दानापुर विधानसभा सीट से आशा सिन्हा को टिकट मिला है। 

बिहार चुनाव के पहले चरण में 71 सीटों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होना है। वहीं, दूसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव होने हैं। इसके लिए नामांकन शुरू हो गया है,जो 16 अक्टूबर तक चलेगा। बता दें कि दूसरे चरण की सीटों के लिए तीन नवंबर को वोटिंग होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए 1357 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा। इस पहले चरण के 71 विधानसभा सीटों पर कुल 1357 उम्मीदवार ताल ठोंकते नजर आ रहे हैं। हालांकि, नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है।

टॅग्स :बिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं