लाइव न्यूज़ :

Bihar Election: महागठबंधन ने जारी किया 'बदलाव का संकल्प पत्र', तेजस्वी बोले- बिहार को विशेष राज्य का दर्जा डोनाल्ड ट्रंप आकर नहीं देंगे

By विनीत कुमार | Updated: October 17, 2020 09:49 IST

Bihar Chunav 2020: महागठबंधन ने अपना मेनिफेस्टो शनिवार को जारी कर दिया। इस दौरान तेजस्वी यादव सहित रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने साथ ही नीतीश कुमार पर निशाना भी साधा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार चुनाव: महागठबंधन ने अपना मेनिफेस्टो किया, 'प्रण हमारा' दिया संकल्प पत्र को नामबिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव ने घेरा

Bihar Election 2020: बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन ने अपना संकल्प पत्र शनिवार को जारी कर दिया। नवरात्रि के पहले दिन घोषणापत्र जारी करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस दौरान नीतीश कुमार की सरकार पर जमकर हमला भी बोला।

पटना में एक होटल में घोषणापत्र जारी होने के दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और शक्ति सिंह गोहिल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस घोषणापत्र में 10 लाख नौजवानों को रोजगार देने की बात कही गई है। महागठबंधन ने अपने इस संकल्प पत्र को 'प्रण हमारा' नाम दिया है।

महागठबंधन के संकल्प पत्र के वादा किया गया है कि पहली कैबिनेट में दस लाख नौजवानों को रोजगार देने का फैसला किया जाएगा। साथ ही परीक्षा के लिए भरे जाने वाले आवेदन फार्म पर फीस माफ और परीक्षा केंद्रों तक जाने का किराया भी सरकार की ओर से दिये जाने की बात कही गई है।

तेजस्वी यादव ने संकल्प पत्र की घोषणा के दौरान नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा, 'बिहार में डबल इंजन की सरकार है। नीतीश कुमार 15 साल से सरकार चला रहे हैं लेकिन बिहार को विशेष दर्ज नहीं दिला सके हैं। डोनाल्ड ट्रंप आकर बिहार को विशेष दर्जा नहीं देने वाले हैं।'

वहीं कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा, 'ये चुनाव नई दशा बनाम दुर्दशा का चुनाव है, ये चुनाव नया रास्ता और नया आसमान बनाम हिन्दू-मुसलमान का चुनाव है। ये चुनाव नए तेज बनाम फेल तजुर्बे की दुहाई का चुनाव है। ये चुनाव खुद्दारी और तरक्की बनाम बंटवारा और नफरत का चुनाव है।'

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस दौरान कृषि विधेयकों का भी मुद्दा उठाया और कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो पहले विधान सभा सत्र में तीनों कानूनों को रद्द करने का बिल पास किया जाएगा।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020तेजस्वी यादवरणदीप सुरजेवालाआरजेडीनीतीश कुमारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए