लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू यादव से मिलने के बाद सीएम नीतीश से मिले बाहुबली नेता आनंद मोहन, दोनों के बीच आधे घंटे तक बातचीत, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2023 16:57 IST

आनंद मोहन और नीतीश कुमार के बीच आधे घंटे तक कई मुद्दों पर बातचीत हुई है, फिलहाल इस बात की जानकारी साझा नहीं की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुलाकात के दौरान आनंद मोहन के साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं।पटना में बड़ी रैली आयोजित करने की घोषणा की है।

पटनाः बिहार में गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड मामले में 14 साल की सजा काटकर जेल से रिहा होने के बाद बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आमने-सामने मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच आधे घंटे तक बातचीत हुई।

इसके पहले मंगलवार की शाम आनंद मोहन ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की थी। आनंद मोहन ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है। मुलाकात के दौरान आनंद मोहन के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आनंद मोहन और नीतीश कुमार के बीच आधे घंटे तक कई मुद्दों पर बातचीत हुई है, फिलहाल इस बात की जानकारी साझा नहीं की गई है।

लेकिन माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव समेत इनके रिहाई का जो मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा है, उसको लेकर भी बातचीत हुई होगी। नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद आनंद मोहन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वे शिष्टाचार के नाते नीतीश कुमार से मिलने गए थे। वहां काफी सौहार्दपूर्ण माहौल में उनकी नीतीश कुमार से मुलाकात हुई।

आनंद मोहन से जब ये पूछा गया कि क्या कोई राजनीतिक बात भी हुई तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। उल्लेखनीय है कि जेल से निकलने के बाद पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और पटना में बड़ी रैली आयोजित करने की घोषणा की है।

इस बीच आनंद मोहन और नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आनंद मोहन को लेकर महागठबंधन की सरकार में क्या खिचड़ी पक रही है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। बता दें कि 14 साल की सजा पूरी करने के बाद नीतीश कुमार की मेहरबानी से आनंद मोहन आजाद हो गए।

इसके लिए नीतीश सरकार ने जेल मैनुअल में संशोधन कर बिहार प्रिजन मैनुअल में संशोधन करके उस उपबंध को हटा दिया, जिसमें ड्यूटी के दौरान लोकसेवक की हत्या के जुर्म में दोषी की समय पूर्व रिहाई और माफी की मनाही थी। जेल नियमों में बदलाव के बाद आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता साफ हो गया और 27 कैदियों को बिहार के जेलों से रिहा किया गया।

इसबीच यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुम्च गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाए बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन की समय से पूर्व रिहाई देने से संबंधित मूल रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले में आठ अगस्त को अगली सुनवाई होगी।

टॅग्स :आनंद मोहन सिंहबिहारनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष