लाइव न्यूज़ :

मोतिहारी बस हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा- नहीं हुई है किसी की मौत, कल बताई गई थी 27 की मौत

By स्वाति सिंह | Updated: May 4, 2018 14:11 IST

मोतिहारी जिले के एनएच-18 कोलवा के पास हुए घटना की जांच के लिए शुक्रवार को एफएसएल और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। जहां उनकी जांच में किसी के मरने की पुष्टि नहीं हुई है।

Open in App

पटना, 4 मई: बिहार के मोतिहारी जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में हुए बस हादसे को लेकर अब एक नया दावा सामने आया है। बिहार आपदा प्रबंधक मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार को हुए इस हादसे में किसी के मरने की पुष्टि नहीं हुई है। 

इससे पहले दुर्घटना वाले दिन मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने बताया था कि पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के पास कोटवा थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही एक एसी बस के एक मोटरसाइकिल को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट जाने से बस में सवार 27 लोगों की मौत की सूचना है। उन्होंने बताया यह कि बस पर कुल 32 लोग सवार थे।

खबरों के मुताबिक मोतिहारी जिले के एनएच-18 कोलवा के पास हुए घटना की जांच के लिए शुक्रवार को एफएसएल और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। जहां उनकी जांच में किसी के मरने की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि यह हादसा एक मोटरसाइकिल को बचाने के क्रम में हुआ था। बाइक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई थी। बस पलटने की वजह से आग लग गई। घटना की खबर मिलते ही प्रशासन पहुंच चुका था। 

टॅग्स :बिहाररोड एक्सिडेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप