लाइव न्यूज़ :

बिहार: डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने खोया आपा, पुलिस अधिकारियों को बताया निकम्मा, कामचोर और माहौल बिगाड़ने वाला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 26, 2020 07:22 IST

डीजीपी से जब कानून-व्यवस्था को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया गया तो वह अधिकारियों पर ही बिफर पड़े. उन्होंने कहा कि प्रदेश के बिगड़े हालात और खराब हो रहे माहौल के लिए पुलिस महकमे के कुछ अधिकारियों का निकम्मापन और कामचोरी जिम्मेदार हैं

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय अब अपने ही विभाग बिहार पुलिस के अधिकारियों को निकम्मा और कामचोर बताते हुए कहा है कि इनकी वजह से ही यहां का माहौल बिगड़ा हुआ है.पांडेय गुस्से में आपा खो बैठे और बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर अपने ही अफसरों को निकम्मा और कामचोर बता दिया.    दरअसल, बिहार में अपराध चरम पर है. हत्या और लूट की घटना

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय अब अपने ही विभाग बिहार पुलिस के अधिकारियों को निकम्मा और कामचोर बताते हुए कहा है कि इनकी वजह से ही यहां का माहौल बिगड़ा हुआ है. पांडेय गुस्से में आपा खो बैठे और बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर अपने ही अफसरों को निकम्मा और कामचोर बता दिया.   

दरअसल, बिहार में अपराध चरम पर है. हत्या और लूट की घटनाएं लगातार हो रही हैं. कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है. तमाम सख्ती के बाद भी अपराधी काबू से बाहर हो रहे हैं. ऐसे में बिहार पुलिस की हो रही किरकीरी से प्रदेश के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बौखला गये हैं.

डीजीपी से जब कानून-व्यवस्था को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया गया तो वह अधिकारियों पर ही बिफर पड़े. उन्होंने कहा कि प्रदेश के बिगड़े हालात और खराब हो रहे माहौल के लिए पुलिस महकमे के कुछ अधिकारियों का निकम्मापन और कामचोरी जिम्मेदार हैं.

डीजीपी ने गुस्से में कहा कि महकमे के ऐसे नालायक अधिकारियों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि निकम्मे अधिकारियों को चिन्हित कर एक सप्ताह में कार्रवाई की जाएगी और इसके साथ ही अगले सात दिनों में बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. पिछले कुछ दिनों में बिगड़े हालात को लेकर डीजीपी ने प्रदेश सरकार का बचाव भी किया. उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं, पूरे देश का माहौल खराब है. पूरे देश का माहौल देखा जाना चाहिए. 

हालांकि डीजीपी ने दावा किया है कि पूरे देश के हालात देखें तो तुलनात्मक रूप से प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर है, सूबे में कानून का राज है. अपने दावे के समर्थन में उन्होंने सरकार की ओर से चलाए जा रहे हरियाली कार्यक्रम का उल्लेख किया और कहा कि जहां देश के अन्य राज्यों की सरकारें कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर परेशान हैं, वहीं प्रदेश सरकार यह कार्यक्रम चला रही है.

बिहार के डीजीपी ने दावा किया कि लूट आदि की घटनाओं को अधिकतर छोटे-छोटे गिरोह अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द बिहार में अपराध का तांडव मचाने वाले अपराधियों को खींच कर बाहर निकालने और जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा. 

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों