लाइव न्यूज़ :

बिहार में चमकी बुखार बना मासूमों का काल, मुजफ्फरपुर में 80 बच्चों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2019 09:04 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम और जापानी इंसेफलाइटिस (चमकी बुखार) से मरने वाले बच्चों का आंकड़ा 80 पार कर गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर के श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट सुनील कुमार शाही ने इसकी जानकारी दी।स्वास्थ्य मंत्री स्थिति का जायजा लेने एवं समीक्षा करने के लिए रविवार को मुजफ्फरपुर का दौरा करेंगे।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम और जापानी इंसेफलाइटिस (चमकी बुखार) से मरने वाले बच्चों का आंकड़ा 80 पार कर गया है। मुजफ्फरपुर के श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट सुनील कुमार शाही ने इसकी जानकारी दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बिहार में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और जापानी इंसेफलाइटिस (जेई) के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थिति का जायजा लेने एवं समीक्षा करने के लिए रविवार को मुजफ्फरपुर का दौरा करेंगे।

सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक पीड़ित परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए बीमारी से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

केंद्र-राज्य में तालमेल का प्रयास

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने हाल में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से दो बार मुलाकात की और इस दौरान मुजफ्फरपुर में एईएस के और बिहार के ही गया में जेई के बढ़ते मामलों की खबरों और इन्हें रोकने के लिए जन स्वास्थ्य उपायों पर चर्चा की। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया