लाइव न्यूज़ :

Bihar Crisis: 2024 में नीतीश कुमार हो सकते हैं प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार, 8-10 महीने तक ही रह सकते हैं सीएम!

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2022 19:30 IST

Bihar Crisis: उपेन्द्र कुशवाहा ने संकेत दिया है कि नीतीश कुमार 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी के साथ जाने को लेकर नीतीश कुमार को बधाई भी दी है।बिहार में एकबार फिर से महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे और तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बनेंगे।

पटनाः जदयू एक बार फिर से बिहार में महागठबंधन में शामिल हो गई है। इसको लेकर जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश आप आगे बढ़िये... देश आपका इंतजार कर रहा है। 

उनके इस ट्वीट को अगले लोकसभा चुनाव में विपक्ष के पीएम कैंडिडेट के रूप में देखा जा रहा है। उपेन्द्र कुशवाहा ने संकेत दिया है कि नीतीश कुमार 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने तेजस्वी के साथ जाने को लेकर नीतीश कुमार को बधाई भी दी है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में एकबार फिर से महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इस सरकार में नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री होंगे, वहीं तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बनेंगे। मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन में जो डील हुई है, उसके तहत नीतीश कुमार 8-10 महीने तक ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे।

उसके बाद वह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।  बता दें कि पिछले दिनों नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी फोन पर बात की थी। इस फोन के बाद बिहार में सियासी उलटफेर की कहानी शुरू हो गयी थी।

इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014 के बाद जदयू, भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन में शामिल हुई थी। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू ने महागठबंधन में ही चुनाव लड़ा था। इसमें महागठबंधन को बड़ी जीत हुई थी। हांलाकि यह महगठबंधन ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और 2017 में टूट गया। जदयू फिर भाजपा से हाथ मिलाकर एनडीए में शामिल हुई थी।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारपटनाBJPआरजेडीजेडीयूराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष