लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोविड केसः श्मशान घाटों पर लग रही लंबी कतारें, 20 से 24 घंटे तक का इंतजार 

By एस पी सिन्हा | Updated: April 26, 2021 21:28 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देविशेषज्ञों के अनुसार इसके अभी और बढ़ने की संभावना है.कोविड-19 से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही.आईजीआईएमएस सहित सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कोविड बेड की संख्या बढ़ायी जाए.

पटनाः बिहार में कोरोना का संक्रमण ऐसा कहर बरपा रहा है कि अब अंतिम संस्कार के लिए मोक्षधाम (श्मशान घाट) पर भी नंबर लगाना पड़ रहा है.

दाह संस्कार करने के लिए परिजनों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. श्मशान घाट पर परिजन शव को कतार में रखकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, पटना नगर निगम के सिटी और अजीमाबाद अंचल के खाजेकला घाट पर विद्युत शवदाह गृह चालू होने से लोगों को राहत मिली है. बावजूद इसके हाल यह है कि 20 से 24 घंटे तक दाह संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. 

पहले अस्पतालों में बेड के लिए इंतजार करने के बाद उन्हें श्मशान घाट पर भी भूखे-प्यासे इंतजार करना पड़ रहा है. दरअसल, शवों की संख्या बढ़ने से श्मशान घाटों की व्यवस्था चरमरा गई है. पिछले साल की तुलना में इस बार कोरोना से मरने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है. पटना में मुख्य श्मशान घाट के रूप में चर्चित बांस घाट पर हर रोज 65 से 70 शव आ रहे हैं.

यह आंकड़ा अभी ढाई से तीन गुना से अधिक हो गया है. ऐसे में शवों की संख्या बढ़ने से श्मशान घाटों की व्यवस्था चरमरा गई है. पिछले तीन सप्ताह में बांस घाट पर कोविड के करीब 900 से अधिक संक्रमित शव को जलाया जा चुका है. यहां जलने वाले शव पटना जिला समेत दूसरे जिलों के भी हैं, जिनकी मौत पटना के अस्पतालों में हुई है.

पटना के बांस घाट पर सबसे अधिक कोविड शवों को जलाया जा रहा है. 24 घंटे यहां संक्रमित शव पहुंच रहे हैं. एक कतार में 19 से 20 संक्रमित शव रखे गए हैं. अभी पुराने की कतार खत्म नहीं होती है कि नई कतार लगनी शुरू हो जा रही है. संक्रमित शव को जलाने में किसी को 17 घंटा, तो किसी को 20 घंटा से अधिक इंतजार करना पड़ रहा है.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू