लाइव न्यूज़ :

बिहार: महिलाओं के कपड़े धुलने और प्रेस करने की शर्त पर कोर्ट ने छेड़छाड़ के आरोपी को जमानत दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2021 13:16 IST

मधुबनी जिले में झांझरपुर कोर्ट के अतिरिक्त जिला जज अविनाश कुमार ने आदेश में कहा कि 20 वर्षीय आरोपी ललन कुमार को इस शर्त पर जमानत दी गई है कि वह छह महीने के लिए अपने गांव की सभी महिलाओं के कपड़े इकट्ठा करेगा, धुलेगा और प्रेस करेगा. इससे उसमें महिलाओं के प्रति सम्मान पैदा करने में मदद मिलेगी.

Open in App
ठळक मुद्देयुवक ने 17 अप्रैल की रात लौकाहा बाजार में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी.अपराध के प्रायश्चित के तौर पर छह महीनों के लिए अपने गांव की सभी महिलाओं के कपड़े धुलेगा और प्रेस करेगा.अदालत ने युवक को 10-10 हजार रुपये के दो जमानती मुचलके भी भरने को कहा.

पटना:बिहार की एक अदालत ने छेड़छाड़ के आरोपी एक युवक को इस शर्त पर जमानत दी है कि वह अपराध के प्रायश्चित के तौर पर छह महीनों के लिए अपने गांव की सभी महिलाओं के कपड़े धुलेगा और प्रेस करेगा.

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, मधुबनी जिले में झांझरपुर कोर्ट के अतिरिक्त जिला जज-प्रथम अविनाश कुमार ने 20 वर्षीय आरोपी ललन कुमार सफी से ग्राम पंचायत के मुखिया, सरपंच या किसी सरकारी अधिकारी से मुफ्त सेवा पूरा करने का प्रमाणपत्र लाने और अदालत में पेश करने का आदेश दिया है.

मंगलवार को दिए अपने आदेश में जज ने कहा कि ललन को इस शर्त पर जमानत दी गई है कि वह छह महीने के लिए अपने गांव की सभी महिलाओं के कपड़े इकट्ठा करेगा, धुलेगा और प्रेस करेगा. इससे उसमें महिलाओं के प्रति सम्मान पैदा करने में मदद मिलेगी.

जज ने यह भी कहा कि धुले और प्रेस किए कपड़े वापस करने के लिए युवाओं को अपने गांव के सभी घरों में जाना होगा. उसे 10-10 हजार रुपये के दो जमानती मुचलके भी भरने को कहा गया.

आदेश की एक प्रति पंचायत को भेजी गई ताकि चुने हुए प्रतिनिधि इस बात पर नजर रख सकें कि पेशे से धोबी ललन इसका पालन कर रहा है या नहीं.

हालांकि, आदेश से पहले पीड़िता के वकील ने अदालत से कहा था कि वह मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती है. अभियोजन कार्यवाही को समाप्त करने के लिए एक सुलह याचिका भी दायर की गई थी.

बता दें कि, मझौरा गांव का रहने वाले युवक ने 17 अप्रैल की रात लौकाहा बाजार में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी. 18 अप्रैल को मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था.

टॅग्स :बिहारकोर्टनारी सुरक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे