लाइव न्यूज़ :

Coronavirus in Bihar: बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले 700 के पार, आज मिले 11 नए केस

By प्रिया कुमारी | Updated: May 11, 2020 11:36 IST

बिहार में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए है, इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 707 हो चुकी है। राज्य में 354 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैँ। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए है, इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 707 हो चुकी है। 354 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैँ। 

बिहार में आप्रवासियों के लौटने के साथ ही पिछले दो दिनों में कोरोना के मामले भी तेजी से बढने लगे हैं। सोमवार सुबह तक बिहार में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं।  इसके साथ ही कुल कोरोना संक्रमितो की संख्या 707 हो चुकी है। बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय ने इस बात जानकारी दी है।

कोरोना के नए मामलों की बात करें तो बिहार के खगड़िया, बेगूसराय और बांका जिले में इन सभी 11 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो की पुष्टी हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में 354 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके है।

 

इससे पहले रविवार सुबह बिहार में कोविड-19 के कम से कम 34 नये मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि इन 34 नये मामलों में से 11 बेगुसराय, सात-सात मामले सहरसा और मधेपुरा से, दरभंगा से दो और खगड़िया एवं अररिया जिले से एक-एक मामला सामने आया। अब तक जमुई को छोड़कर राज्य के सभी 37 जिलों से कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।

बता दें, रविवार को बिहार में 60 साल के एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मरीज की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना के कारण जिस मरीज की मौत हुई है वह बाढ़ के बेलछी  का रहने वाला था। पिछले दिनों अथमलगोला क्वॉरेंटाइन सेंटर में उसे पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद इलाज के लिए उस व्यक्ति को पटना के पीएमसीएच लाया गया था। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पीड़ित मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई।

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया