लाइव न्यूज़ :

पटना: राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किये जाने के विरोध में बिहार कांग्रेस के नेताओं ने गांधी मैदान में किया 'सत्याग्रह'

By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2023 17:37 IST

राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में बिहार कांग्रेस की ओर से भी 'संकल्प सत्याग्रह' किया गया। इसका आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया गया।

Open in App

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में बिहार कांग्रेस की ओर से रविवार को 'संकल्प सत्याग्रह' किया गया। कांग्रेस नेताओं ने पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ सिर्फ इसलिए कार्रवाई की गई है क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार को तानाशाह करार देते हुआ उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी ने जब पीएम मोदी और गौतम अडानी के नेक्सस को बताया। उनके गठजोड़ को कठघरे में खड़ा किया तो राहुल गांधी को गुजरात की अदालत से सजा सुनाई गई। उन्होंने कहा कि अडानी और प्रधानमंत्री के बीच क्या संबंध हैं? इसपर सवाल किए। अडानी के घोटाले पर सवाल किए। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने किसी जाति पर सवाल नहीं उठाए थे। राजनीति साजिश के तहत संसद की सदस्यता खत्म करने की कार्रवाई की गई है। इसके विरोध में देशव्यापी सत्याग्रह किया गया है। गांधी मूर्ति के पास आए हैं, गांधी जी से आशीर्वाद लेने के लिए। अखिलेश ने कहा कि क्या देश का कानून बोलने का अधिकार नहीं देता है? नीरव मोदी हो या ललित मोदी उन भ्रष्टाचारी के खिलाफ राहुल गांधी ने आवाज उठाये थे। लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई गई, राहुल की आवाज को एक समाज से जोड़ दिया गया। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना किसी कम्युनिटी के खिलाफ कही गई बात नहीं थी। लेकिन अडानी मामले में जब राहुल ने संसद में बात रखी तो उन पर केंद्र सरकार के इशारे पर कार्रवाई हुई। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ देश की जनता उसी तरह खड़ी है जैसे 1978 में इंदिरा गांधी के साथ थी। उस समय भी इंदिरा की सदस्यता गई थी, लेकिन 1980 में इंदिरा गांधी के साथ देश खड़ा हुआ था। राहुल के मामले में भी देश देख रहा है कि कैसे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर उनके ही खिलाफ कार्रवाई हुई है।

टॅग्स :बिहार समाचारकांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीगौतम अडानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह