लाइव न्यूज़ :

बिहार: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर कोरोना फैलाने का आरोप, मुजफ्फरपुर कोर्ट में होगी सुनवाई, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: March 17, 2020 07:17 IST

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र निवासी ओझा द्वारा दायर उक्त परिवाद पत्र पर अगामी 11 अप्रैल को अदालत द्वारा सुनवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअधिवक्ता सुधीर ओझा का आरोप है- चीन ने साजिश के तहत कोरोनावायरस का उपयोग किया है।आरोप पत्र में कहा गया है कि चीन ने जानबूझकर ऐसा कार्य किया है ताकि भारत में इस बीमारी से लोगों की मृत्यु हो और आर्थिक क्षति पहुंचे।

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर  की एक अदालत में कोरोना वायरस के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को दोषी ठहराते हुए उनके खिलाफ एक परिवाद पत्र दायर किया गया है । अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने कोरोना वायरस को लेकर चीन पर साजिश का आरोप लगाते हुए सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (पश्चिम) की अदालत में उसके राष्ट्रपति शी शिनफिंग और भारत में उसके राजदूत सुन विदोंग के खिलाफ भादंसं की धाराओं 109 बी, 269 और 270 के तहत एक परिवाद पत्र दायर किया।

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र निवासी ओझा द्वारा दायर उक्त परिवाद पत्र पर अगामी 11 अप्रैल को अदालत द्वारा सुनवाई की जाएगी ।  

बता दें कि सुधीर ओझा ने आरोप लगाया है कि चीन ने सुपर पॉवर बनने के लिए साजिश व षड्यंत्र के तहत कोरोना को इजाद किया था। 1981 में प्रकाशित किताब आईज ऑफ डोकेन्स से इसका खुलासा होता है। कोरोनावायरस चीन के शहर वुहान के एक लैब में सबसे छिपाकर बनाया गया था। किताब में लिखा है कि चीन इसका उपयोग लॉजिकल हथियार के रूप में करेगा।

अधिवक्ता का आरोप है- चीन ने साजिश के तहत कोरोनावायरस का उपयोग किया है। भारत में भी इस बीमारी से लोगों की मौत हुई और सैकड़ों लोग इससे पीड़ित हैं। चीन ने जानबूझकर ऐसा कार्य किया है ताकि भारत में इस बीमारी से लोगों की मृत्यु हो और आर्थिक क्षति पहुंचे।

टॅग्स :कोरोना वायरसशी जिनपिंगचीनमुजफ्फरपुरकोर्टइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर