लाइव न्यूज़ :

'नीतीश कुमार जी को CM 'मनोनीत' होने पर शुभकामनाएं', तेजस्वी का तंज, चिराग पासवान से कही ये बात

By स्वाति सिंह | Updated: November 16, 2020 18:33 IST

नीतीश कुमार ने 7वीं बार सीएम पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ 14 मंत्रियों ने भी शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने सोमवार को सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। उनके साथ 14 मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

पटना: नीतीश कुमार ने सोमवार को सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। उनके साथ 14 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। ऐसे में राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है। तेजस्वी ने नीतीश कुमार को मनोनीत कहकर संबोधित किया।

तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ''आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री ‘मनोनीत’ होने पर शुभकामनाएँ। आशा करता हूँ कि कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय वो बिहार की जनाकांक्षा एवं NDA के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनायेंगे।''

वहीं, लोजपा नेता चिराग पासवान ने भी ट्वीट कर नीतीश पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है, 'आशा करता हूँ सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और आप एनडीए के ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। 4 लाख बिहारीयों द्वारा बनाया गया #बिहार1stबिहारी1st विजन डॉक्यूमेंट आप को भेज रहा हूँ ताकि उसमें से भी जो कार्य आप पूरा कर सकें वह कर दें। भारतीय जनता पार्टी को आप को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बधाई।'

इसके साथ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के मौके पर शायराना अंदाज में तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, ''घुटन तो उन्हें भी होगी घोंटकर गला आवाम के फ़ैसले का आज सरेआम जो सच की क़सम खा रहे हैं।''

गौरतलब है कि कि नीतीश कुमार ने 7वीं बार सीएम पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ 14 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसमें बीजेपी के सात, जदयू के पांच और वीआईपी-हम के एक-एक मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। कांग्रेस और आरजेडी ने शपथग्रहण समारोह का बहिष्कार किया।

टॅग्स :नीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादवचिराग पासवानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया