लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश कुमार को झटका, जदयू के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह राजद में, तेजस्वी बोले- भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह मुख्यमंत्री

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2021 19:45 IST

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से दो बार विधायक रह चुके महेश्वर सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देराजद ने दावा किया कि महेश्वर सिंह के उसके साथ आने से पार्टी को ताकत मिली है.पूर्वी चंपारण के उनके कई समर्थक भी डिजिटल माध्यम से राजद में शामिल हुए.लोजपा में टूट की रूपरेखा जदयू ने तैयार की है.

पटनाः बिहार में सियासी गहमागहमी बढ़ गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लंबे समय के बाद जब पटना लौटे तो उन्होंने बिहार में सरकार गिराने की बात करके एक नये विवाद को सामने ला दिया.

वहीं अब जदयू के नेताओं व कार्यकर्ताओं को राजद में मिलाकर तेजस्वी ने एक संदेश देने का भी प्रयास किया है. इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण जिले के हरिसिद्धी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह आज राजद में शामिल हो गए. राजद में शामिल होने वो अपने समर्थकों के साथ राबड़ी आवास पर पहुंचे. यहां तेजस्वी यादव के सामने उन्होंने राजद का सदस्यता ग्रहण किया.

इस दौरान उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को अपना नेता बताते हुए कहा कि जिस दिन मेरी मुलाकात लालू प्रसाद से हुई, उसी समय मैने तेजस्वी जी को अपना नेता मान लिया था. इस दौरान तेजस्वी यादव काफी आक्रामक अंदाज में दिखे. उन्होंने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जबर्दस्त हमला बोला. साथ ही उन्होंने फिर से सरकार गिरने की बात कही.

लोगों को थोड़ा धैर्य रखना होगा

पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि बिहार की सरकार गिरी हुई सरकार है. इस सरकार का गिरना तय है. उन्होंने कहा कि लोगों को थोड़ा धैर्य रखना होगा. बिहार की जनता भी जानती है कि इस सरकार का गिरना तय है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश सरकार नौजवानों के साथ धोखा कर रही है. एसटीईटी कोई नया मामला नहीं है. सरकार लगातार बहाली में धांधली कर रही है.

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के सहारे सरकार चल रही है. भ्रष्ट अधिकारी मंत्री और विधायक पर ज्यादा हावी हैं. समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने जो कुछ भी कहा है, यह बिलकुल सही है. उन्होंने जो आरोप लगाया है, उसका छींटा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर भी पड़ा है. उन्‍होंने कहा कि गंगा में नहाने से पाप नहीं धुलता लेकिन भाजपा के साथ जाने से सभी पाप धुल जाते हैं. 

बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अफसरशाही पूरी तरह से बेलगाम हो गई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं. मैंने पहले ही कहा था कि जून के महीने में बिना आरसीपी टैक्स दिए किसी का ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं होता है. बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गई है. जब से नीतीश बिहार के सीएम बने हैं, तब से बिहार में यही धंधा चल रहा है.

उन्होंने आगे कि बिहार में कई ऐसे विधायक हैं, जो कोरोना काल में अपना फंड सरकार को दिए. लेकिन उसका कहीं भी उपयोग नहीं हो पाया. सत्ता पक्ष में भी कई मंत्री और विधायक हैं, जो इस व्यवस्था से तंग आ चुके हैं. महेश्वर सिंह को सदस्यता ग्रहण दिलवाने के बाद उन्होंने कहा कि वह काफी अनुभवी नेता हैं. राजद में रह कर भी वे अच्छा काम करेंगे. तेजस्वी ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए धन्यवाद भी किया.

टॅग्स :आरजेडीलोक जनशक्ति पार्टीभारतीय जनता पार्टीजेडीयूनीतीश कुमारतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं