लाइव न्यूज़ :

बिहारः 11 मार्च को कटेगा लालू परिवार के लिए जेल का टिकट?, भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक का दावा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2025 15:09 IST

बिहार की राजनीति का दुर्भाग्य है कि ऐसा विपक्ष का नेता मिला है, जिसका ऊपर का माला खाली है। जिसका ग्रे मैटर है ही नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देये सब (लालू परिवार) जेल जाएंगे, 11 मार्च को पहला टिकट कटेगा। हम कुंभ के मामले में कोई झूठ नहीं बोल रहे हैं।सारे सेक्युलर लोग अब रमजान के पावन महीने में दिखाई देंगे।

पटनाःबिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं के बीच वार पलटवार का दौर जारी है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने मंगलवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति का दुर्भाग्य है कि ऐसा विपक्ष का नेता मिला है, जिसका ऊपर का माला खाली है। जिसका ग्रे मैटर है ही नहीं।

अजय आलोक ने कहा कि अभी तो ये सब (लालू परिवार) जेल जाएंगे, 11 मार्च को पहला टिकट कटेगा। अजय आलोक ने कहा कि ये जेल जाएंगे तो उन्होंने जो अपने लिए पैसे कमाए हैं वो सब जनता के सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि हम कुंभ के मामले में कोई झूठ नहीं बोल रहे हैं। पूरा देश देख रहा है।

पांच हजार कैमरे लगे हुए थे और करोड़ों लोगों ने डुबकी लगाई थी, फिर क्यों झूठ बोल रहे हैं कि कितनी लाशें लखनऊ चली गई? झूठ फैलाया जा रहा है क्योंकि इनका मकसद था कि जितनी भ्रांतियां फैलाई जा सकें वो फैलाओ। उन्होंने कहा कि सारे सेक्युलर लोग अब रमजान के पावन महीने में दिखाई देंगे।

हम मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम कह रहे हैं कि ये सेक्युलर लोग जो अर्बन नक्सल वाले हैं जो कुंभ नहाने नहीं गए वो इफ्तार खाने जाएंगे। अजय आलोक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'राहुल गांधी और बिहार के विपक्ष के नेता सब बराबर हैं। चोर-चोर मौसेरे भाई हैं सब। राबड़ी देवी के लिए तो मैं यही कहूंगा कि लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर हैं। उनके पास तो सामान्य ज्ञान भी नहीं है। मुझे तो ये नहीं समझ में आता है कि वह राज्य कैसे चला रही थी?

टॅग्स :Bihar BJPLalu Prasad YadavपटनाबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष