लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना में तेज बारिश के बाद हुए भयंकर जलजमाव से नागरिक हुए परेशान, पटना हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2019 17:58 IST

पटना में बारिश छूटने के 10 दिन बाद भी कई इलाकों में नारकीय स्थिति बनी हुई है और लोग मजबूरन अपने घरों में कैद हैं. राज्य सरकार और प्रशासन तंत्र पूरी तरह से जलजमाव की समस्या से लोगों को निकालने में विफल रहा, जिसका खमियाजा पटनावासियों को भुगतना पड़ा.

Open in App
ठळक मुद्देपटना में भयंकर जलजमाव के चलते नागरिकों को हुई समस्याओं पर पटना हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है.दायर की गई याचिका पर 16 अक्टूबर को सुनवाई किए जाने की बात कही है. 

बिहार की राजधानी पटना में तेज बारिश के बाद हुए भयंकर जलजमाव और उसके चलते नागरिकों को हुई समस्याओं पर पटना हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है. हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए ड्रेनेज सिस्टम के फेल होने और प्रशासन की विफलता पर दायर की गई याचिका पर 16 अक्टूबर को सुनवाई किए जाने की बात कही है. 

पटना हाईकोर्ट के वकीलों की शिकायत पर जस्टिस एस पांडेय की खंडपीठ ने सुनवाई की जिसके बाद तिथि तय की गई. कोर्ट को बताया गया कि पूरी पटना और जलजमाव के दौरान नारकीय स्थिति में नागरिकों को झोंक दिया गया था. इस मामले में राज्य सरकार और प्रशासन तंत्र पूरी तरह से फेल साबित हुए, जिसका खमियाजा पटनावासियों भुगतना पड़ा हाईकोर्ट ने ड्रेनेज सिस्टम के फेल होने को काफी गम्भीरता से लिया है, साथ ही कोर्ट ने ये भी संकेत दिया है कि इन योजनाओं के लिए दिए गये पैसों के हेर-फेर के जांच के लिए कमिटी गठित की जाएगी. 

कोर्ट ने काफी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इस मामलें की मॉनिटरिंग की जायेगी और जो भी लोग इस स्थिति के लिए जिम्मेदार होंगे, उन्हें जवाबदेह बनाया जायेगा. इसी मामले पर एक अन्य पीआईएल ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन ने भी दायर किया हैं, जिसमें वित्त, सड़क निर्माण व शहरी विभाग के मंत्रियों व अधिकारियों की भूमिका की जांच करने की भी मांग की गई है.

यहां उल्लेखनीय है कि पटना में बारिश छूटने के 10 दिन बाद भी कई इलाकों में नारकीय स्थिति बनी हुई है और लोग मजबूरन अपने घरों में कैद हैं. राज्य सरकार और प्रशासन तंत्र पूरी तरह से जलजमाव की समस्या से लोगों को निकालने में विफल रहा, जिसका खमियाजा पटनावासियों को भुगतना पड़ा. आज पटना में ही मुख्यमंत्री ने जल प्रलय को लेकर समीक्षा बैठक भी बुलाई है, जिसमें इसके कारणों और निदान के उपाय पर चर्चा होनी है.

टॅग्स :बिहारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे