बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोविड-19 से मौत

By भाषा | Published: April 30, 2021 03:42 PM2021-04-30T15:42:49+5:302021-04-30T15:42:49+5:30

Bihar Chief Secretary Arun Kumar Singh dies from Kovid-19 | बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोविड-19 से मौत

बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोविड-19 से मौत

पटना, 30 अप्रैल बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की शुक्रवार को यहां के एक निजी अस्पताल में कोविड- 19 से मौत हो गई।

पारस अस्पताल के निदेशक डॉ. अहमद अब्दुल हई ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सिंह हाल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

सिंह 28 फरवरी को दीपक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद बिहार के मुख्य सचिव बने थे।

वह वर्ष 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे और इसी साल अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री को सिंह की मौत की खबर मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान मिली।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सूचना मिलने के बाद मंत्रिमंडल ने दिवंगत मुख्य सचिव के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bihar Chief Secretary Arun Kumar Singh dies from Kovid-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे