69 साल के हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जन्मदिन पर आज करेंगे JDU कार्यकर्ताओं को संबोधित

By भाषा | Published: March 1, 2020 06:02 AM2020-03-01T06:02:15+5:302020-03-01T06:02:15+5:30

इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव हैं और गांधी मैदान में ‘कार्यकर्ता सम्मेलन’ चुनाव से पहले एक प्रकार से पार्टी का शक्ति प्रदर्शन है।

Bihar Chief Minister Nitish Kumar today Birthday, he is 69 years old, will address JDU workers | 69 साल के हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जन्मदिन पर आज करेंगे JDU कार्यकर्ताओं को संबोधित

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन आज

Highlightsनीतीश कुमार का एक मार्च को जन्मदिन है। वह बिहार पर सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाले मुख्यमंत्री के तौर पर नाम दर्ज कराने से बस कुछ ही माह दूर हैं। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े हुजूम को कल रविवार को संबोधित करेंगे। कल उनका जन्मदिन भी है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव हैं और गांधी मैदान में ‘कार्यकर्ता सम्मेलन’ चुनाव से पहले एक प्रकार से पार्टी का शक्ति प्रदर्शन है।

जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने पीटीआई भाषा से कहा,‘‘हम मुख्यमंत्री से प्रेरणा लेने के लिए उत्सुक हैं। उनके संबोधन हमेशा ही खास होते हैं,लेकिन इस बार यह बेहद खास है क्योंकि यह उनके जन्मदिन वाले दिन हो रहा है।

नीतीश कुमार का एक मार्च को जन्मदिन है। वह कल 69 वर्ष के हो जाएंगे। वह बिहार पर सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाले मुख्यमंत्री के तौर पर नाम दर्ज कराने से बस कुछ ही माह दूर हैं। 

Web Title: Bihar Chief Minister Nitish Kumar today Birthday, he is 69 years old, will address JDU workers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे