लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडियाकर्मियों से बना रहे हैं दूरी, झुक कर किया अभिवादन

By एस पी सिन्हा | Updated: November 14, 2023 15:46 IST

उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ समय से लगातार यह कहते चले आ रहे हैं कि मीडिया पर केंद्र सरकार ने अघोषित सेंसरशिप लागू कर रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर नेहरू पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित करने गएश्रद्धांजलि समारोह के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात नहीं की और कैमरे के सामने ही मीडियाकर्मियों को प्रणाम करते नजर आएनीतीश कुमार पिछले कुछ समय से लगातार यह कहते चले आ रहे हैं कि मीडिया पर केंद्र सरकार ने अघोषित सेंसरशिप लागू कर रखा है

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नए अंदाज में रहे, जिसमें वह मीडियाकर्मियों के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देने के बजाय हाथ जोड़ते नजर आए। वह भी एक बार नहीं बल्कि बार-बार। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर नेहरू पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित करने गए थे। 

श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात नहीं की और कैमरे के सामने ही मीडियाकर्मियों को प्रणाम करते नजर आए। उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ समय से लगातार यह कहते चले आ रहे हैं कि मीडिया पर केंद्र सरकार ने अघोषित सेंसरशिप लागू कर रखा है। 

विपक्षी नेताओं की खबरों को मीडिया प्रमुखता से नहीं दिखाता-छापता है। लेकिन पिछले दिनों जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में सेफ सेक्स पर ज्ञान दिया और फिर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को सदन में तू-तड़ाक किया तो उनके बयानों पर खूब फजीहत हुई। न सिर्फ बिहार और भारत में बल्कि दुनिया भर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इन बयानों की चर्चा हुई और मीडिया में उनका नाम उछला।

ऐसे में अपने ही दिए बयानों और टिप्पणियों से अपनी फजीहत कराने के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक से मीडिया से दूरी बनाते दिख रहे हैं। मंगलवार को भी ऐसा ही दिखा जब प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेली रोड स्थित नेहरू पार्क में श्रद्धा सुमन अर्पित करने गए। 

जयंती समारोह के बाद जब मुख्यमंत्री वहां से बाहर निकले तो मीडिया के लोग उनके पहले से इंतजार कर रहे थे। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वहां से निकले और मीडियाकर्मियों की ओर घूमकर वे कमर तक झुक गए। उन्होंने हाथ जोड़कर मीडियावालों का अभिवादन किया और वहां से आगे अपनी गाड़ी की ओर निकल गए।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?