लाइव न्यूज़ :

Bihar: राजद के बागी विधायक चेतन आनंद के गृह प्रवेश में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 15, 2025 17:05 IST

आनंद मोहन दम्पत्ति ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 20 साल से केंद्र से लेकर बिहार की राजनीति को नचा रहे हैं और आगे भी नचायेंगे।

Open in App

पटना: राजद के बागी विधायक चेतन आनंद ने खरमास खत्म होते ही बुधवार को अपने नये सरकारी आवास में प्रवेश किया। चेतन आनंद को मिले सरकारी आवास के गृह प्रवेश के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। उन्होंने चेतन आनंद सहित उनके माता-पिता जदयू सांसद लवली आनंद और पूर्व सांसद आनंद मोहन को बधाई दी। आनंद मोहन दम्पत्ति ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 20 साल से केंद्र से लेकर बिहार की राजनीति को नचा रहे हैं और आगे भी नचायेंगे।

आनंद मोहन से जब पूछा गया क्या बिहार में परिवर्तन होगा? तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं नीतीश कुमार बिहार से लेकर केंद्र की राजनीति को नचा रहे हैं, 20 साल से आगे भी नचायेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही सत्ता में रहेंगे। आगे विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में रहेंगे। पशुपति कुमार पारस की लालू यादव से मुलाकात पर आनंद मोहन ने कहा कि जिन्होंने मुलाकात किया उनसे पूछिए, जिनसे से मुलाकात हुई है उनसे पूछिए। 

वहीं, विधायक चेतन आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पहुंचे थे, हमें आशीर्वाद दिया। हमें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का भोज है निश्चित और उसमें मुख्यमंत्री का आना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने दावा किया कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत आएगा। 

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ही राजद ने चेतन आनंद सहित अन्य बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र सौंपा था। लालू यादव की पार्टी ने कहा कि एक साल होने को आ गए हैं, लेकिन अभी तक दल-बदल कानून के तहत चेतन सहित अन्य बागी विधायकों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इनकी सदस्यता जल्द से जल्द रद्द की जानी चाहिए। हालांकि सदस्यता रद्द करने पर अभी तक कोई फैसला नहीं आया है। वहीं अब चेतन को नया सरकारी आवास भी मिल गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने गर्दनीबाग में मंत्रियों के लिए बनाए गए फ्लैट नंबर 12/20 को चेतन आनंद के नाम आवंटन किया है। 

दरअसल, पिछले वर्ष 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए के समर्थन से बिहार में नई सरकार बना ली थी। इसके बाद फरवरी में विधानसभा में पेश बहुमत परीक्षण के दौरान राजद के टिकट पर शिवहर से विधायक का चुनाव जीते चेतन आनंद सहित कई अन्य राजद विधायकों ने पाला बदलकर नीतीश कुमार का समर्थन किया था। उसके बाद नीतीश की पार्टी जदयू में चेतन आनंद की मां लवली आनंद शामिल हो गई। उन्हें लोकसभा में जदयू ने शिवहर से उम्मीदवार बनाया और वे जितने में सफल रहीं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष