लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश कुमार के उद्घाटन से पहले ही टूटा बंगरा घाट महासेतु का अप्रोच रोड, आरजेडी ने बोला सीएम पर हमला

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 12, 2020 13:38 IST

इस पुल की लागत 509 करोड़ रुपये। इस बीच बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मरम्मत का काम तेजी से करवाया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्दे बैकुंठपुर में सारण बांध टूटने की वजह से बंगरा घाट महासेतु की अप्रोच रोड कट गई।इस मेगा ब्रिज की अप्रोच सड़क का आज उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने वाले थे।

पटनाः बिहार में इस समय नदियां उफान पर हैं। इस बीच पुल की अप्रोच सड़क टूटने का नया मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बैकुंठपुर में सारण बांध टूटने की वजह से बंगरा घाट महासेतु की अप्रोच रोड कट गई। इस मेगा ब्रिज की अप्रोच सड़क का आज उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने वाले थे। उससे पहले ही सड़क टूट गई। सड़क टूटने की खबर को लेकर आरजेडी ने नीतीश कुमार के ऊपर हमला बोला है। 

आरजेडी ने बुधवार को एक वीडियो ट्वीट किया है। साथ ही साथ लिखा, 'गोपालगंज का बंगरा घाट का पुल जो सीएम द्वारा उद्घाटन के पहले ही टूट गया। अब बीजेपी-जेडीयू वाले हल्ला करेंगे कि पुल नहीं अप्रोच रोड टूटा है जैसे अप्रोच रोड विपक्ष ने बनाया हो! सीएम फिर भी उद्घाटन करेंगे क्योंकि वो आजकल किसी भी नई, पुरानी, जर्जर, टूटी चीजों का उद्घाटन करने को आमादा हैं।'

बताया गया है कि इस पुल की लागत 509 करोड़ रुपये। इस बीच बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मरम्मत का काम तेजी से करवाया जा रहा है। 

इससे पहले सत्तर घाट महासेतु पुल की अप्रोच सड़क टूट गई थी। इह पुल नीतीश कुमार ने ही उद्घाटन किया था। इसे बनाने में 264 करोड़ की लागत आई। गंडक नदी के रास्ते सारण-तिरहुत प्रमंडलों को जोड़ने वाले सत्तर घाट महासेतु को जनता को समर्पित किया गया था। 263.48 करोड़ की लागत से 1440 मीटर लंबा महासेतु पर आवागमन से शुरू हो गया था। इसका निर्माण होने से शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया जिलों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल की दूरी कम हो गई थी। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील