लाइव न्यूज़ :

बिहार मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को एक सीट मिलने का किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: February 16, 2023 15:57 IST

उन्होंने कहा कि चार पार्टी सरकार में है तीन पार्टी नहीं है, जो तीन दल है ये उनका निर्णय होगा कि वह शामिल होंगे या नहीं। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार मंत्रीमंडल का जल्द हो सकता है विस्तारउपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर दिया बयान तेजस्वी यादव का कहना है कि मंत्रीमंडल में कांग्रेस के एक मंत्री को जगह दी जा सकती है

पटना: बिहार में नीतीश कैबिनेट में दो और मंत्री पद लेने के कांग्रेस के ख्वाब पर पानी फिरता नजर आ रहा है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दिल्ली से आज पटना लौटने के बाद इसका संकेत दे दिया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार में कांग्रेस को दो नहीं बल्कि एक और मंत्री पद मिलेगा। एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों ने जब उनसे पूछा गया कि नीतीश कुमार ने कहा है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर निर्णय आप लेंगे तो तेजस्वी यादव ने कहा, "गठबंधन होता है तो उसमें अलायंस पार्टनर जो होते हैं। अपने-अपने कौन मंत्री होंगे इसका निर्णय तो पार्टी ही लेती है। चाहे कोई भी दल हो।" उन्होंने कहा कि चार पार्टी सरकार में है तीन पार्टी नहीं है, जो तीन दल है ये उनका निर्णय होगा कि वह शामिल होंगे या नहीं। 

पहले यह तय हुआ था कि कांग्रेस का एक मंत्री जब विस्तार होगा तो बनाया जाएगा और यह तो उस समय घोषणा हुई थी। वहीं, लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर उन्होंने कहा कि पहले से वो बेहतर हैं। मगर बोन सर्जरी इन्फेक्शन के चांसेस ज्यादा रहते है। उसको देखते हुए हम लोग उनका ख्याल रख रहे हैं। 

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जब वो झारखंड गए तो हेमंत सोरेन से उनकी मुलाकात हुई। दिल्ली गए तो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई और जब दो नेता बैठते हैं तो बात तो होती है कि देश में क्या चल रहा है? क्या हो रहा है? देश मे जो राजनीतिक माहौल है उसी पर बातचीत हुई है। 

इसके अलावा लोकसभा को लेकर अमित शाह के द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा ठीक है उनका अपना कहना है, लेकिन डर तो है 2024 का। वे चाहे जो भी बोले पर उनके मन में डर तो है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा कोसबसे मजबूत पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ कोई अकेले चुनाव नहीं लड़ना चाहता है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारकांग्रेसजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष