लाइव न्यूज़ :

Bihar Cabinet Expansion: राजद के पास सबसे ज्यादा मंत्री पद होंगे, मंत्रिमंडल में सीएम समेत कुल 36 मंत्री, शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे उपेंद्र कुशवाहा

By अनिल शर्मा | Updated: August 16, 2022 09:44 IST

मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार को होना है जिसमें महागठबंधन के विभिन्न घटकों से लगभग 30 सदस्यों को शामिल किया जाएगा। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण सुबह 11.30 बजे राजभवन परिसर में एक सादे समारोह के दौरान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रिमंडल विस्तार में महागठबंधन के विभिन्न घटकों से लगभग 30 सदस्यों को शामिल किया जाएगा।बिहार मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री हो सकते हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के दो सदस्यीय मंत्रिमंडल विस्तार में जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा हिस्सा नहीं लेंगे। खबरों की मानें तो उपेंद्र कुशवाहा का नाम नीतीश कुमार की कैबिनेट में शामिल था लेकिन बाद में उनका नाम विधायकों की लिस्ट से कट गया। वहीं लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप को मंत्री पद मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

हालांकि उपेंद्र कुशवाहा ने मंत्री पद नहीं मिलने की वजह से वे नाराज हैं, इस बात का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि 'ऐसी कोई बात नहीं है। मैं जेडीयू में जहां हूं संतुष्ट हूं। एनबीटी से बातचीत में कुशवाहा ने कहा कि मुझे न तो कोई इच्‍छा है और न मैं चाहता हूं कि मुझे कोई पद दिया जाए। उन्होंने नाराजगी और नाराज होकर दिल्ली जाने की सूचना को भी भ्रामक बताया। बकौल उपेंद्र कुशवाहा- मैं बि‍हार में ही हूं और रही बात मेरी नाराजगी की तो ये बातें कहां से आ रही हैं मैं नहीं जानता हूं।

मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार को होना है जिसमें महागठबंधन के विभिन्न घटकों से लगभग 30 सदस्यों को शामिल किया जाएगा। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण सुबह 11.30 बजे राजभवन परिसर में एक सादे समारोह के दौरान होगा। आमंत्रित लोगों में राजद (राष्ट्रीय जनता दल) सुप्रीमो लालू प्रसाद भी शामिल हो सकते हैं जिनके सोमवार रात यहां पहुंचने की उम्मीद थी हालांकि पार्टी सूत्रों का दावा है कि वह मंगलवार की सुबह की विमान से यहां पहुंचेंगे।

बिहार मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री हो सकते हैं। मंगलवार को इन मंत्रियों के शामिल होने के बाद भविष्य में मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए अन्य रिक्त स्थानों को भरे जाने की उम्मीद है। प्रदेश में सत्तासीन महागठबंधन के घटक दलों के बीच एक सैद्धांतिक समझौता के तहत बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राजद के पास सबसे ज्यादा मंत्री पद होंगे, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू दूसरे नंबर पर होगी।

कांग्रेस के राज्य प्रभारी भक्त चरण दास ने बताया कि उनकी पार्टी को तीन मंत्री पद मिलने की संभावना है जिनमें से दो को मंगलवार को शपथ दिलायी जाएगी। पहचान गुप्त रखने की शर्त पर कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को शपथ ग्रहण के लिए पार्टी ने अफाक आलम (मुसलमान) और मुरारी गौतम (दलित) का चयन किया है। इससे पहले राजेश राम के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और सबसे मुखर विधायकों में से एक शकील अहमद खान का नाम चर्चा में था।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया