लाइव न्यूज़ :

Bihar Cabinet Expansion: 16 अगस्त को मंत्रिमंडल विस्तार, नीतीश- तेजस्वी कैबिनेट का फॉर्मूला तय, राजद के 15, जदयू के 13, कांग्रेस के 2 विधायक होंगे शामिल!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 15, 2022 22:06 IST

Bihar Cabinet Expansion: नई महागठबंधन सरकार में मौजूदा समय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा केवल उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं और 16 अगस्त को मंत्रिमंडल विस्तार की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी।तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।नीतीश कुमार ने 9 अगस्त को यू-टर्न लेकर भाजपा का साथ छोड़ दिया था।

पटनाः बिहार में बदलाव के लगभग एक हफ्ते बाद मंत्रिमंडल विस्तार 16 अगस्त को रहा है। कैबिनेट का विस्तार कल सुबह 11.30 बजे होगा।गत नौ अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को छोड़ कर महागठबंधन का हिस्सा बन गए थे।

नीतीश की अगुवाई वाली नई सरकार में राजद नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर से उप मुख्यमंत्री बनाए गए थे। नीतीश कुमार- तेजस्वी यादव कैबिनेट का फॉर्मूला तय हो गया है। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त 35 मंत्री शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से 15, जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) से 13,कांग्रेस से 2 और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) और निर्दलीय को एक-एक मंत्रालय मिल सकता है।

नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। गौरतलब है कि महागठबंधन में सात पार्टियां हैं।

जद (यू), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, भाकपा (माले), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) शामिल हैं। 243 सदस्यीय विधानसभा में महागठबंधन के 160 सदस्य से अधिक हैं।

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन की नई सरकार में कांग्रेस को तीन मंत्री पद मिलेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भक्तचरण दास ने दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) की बिहार इकाई के प्रभारी दास ने कहा कि कांग्रेस के दो विधायक 16 अगस्त को मंत्री पद की शपथ लेंगे जबकि एक और विधायक को अगले मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान सरकार में शामिल किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांग्रेस सूत्रों ने संकेत दिया था कि पार्टी नई सरकार में चार मंत्री पद चाहती थी। कांग्रेस के प्रदेश में 19 विधायक हैं। कांग्रेस के बिहार प्रभारी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात की थी। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से शुक्रवार को मुलाकात की थी, जिस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई थी।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :बिहारपटनाकांग्रेसजेडीयूआरजेडीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवसोनिया गाँधीBJPहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)जीतन राम मांझीउपेंद्र कुशवाहातेज प्रताप यादवराबड़ी देवीमीसा भारतीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष