लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव से पहले उपचुनाव को देखा जा रहा था सेमीफाइनल, महागठबंधन में छिड़ गई रार, एक-दूसरे पर जमकर उछाला 'कीचड़'

By भाषा | Updated: October 21, 2019 22:23 IST

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने दावा किया कि “महागठबंधन एकजुट है। हम और वीआईपी उम्मीदवारों की उपस्थिति को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया है। हो सकता है कि अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल न गिरे, इसलिए उनके उम्मीदवार अपने नामांकन वापस नहीं लिया होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा चुनाव से पहले 'सेमीफाइनल' के तौर पर देखे जा रहे राज्य के एक लोकसभा क्षेत्र और पांच विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान के बीच विपक्षी महागठबंधन के घटक दलों में आरोप—प्रत्याप का दौर जारी रहा।इस गठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने राजद पर प्रहार किया।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 'सेमीफाइनल' के तौर पर देखे जा रहे राज्य के एक लोकसभा क्षेत्र और पांच विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान के बीच विपक्षी महागठबंधन के घटक दलों में आरोप-प्रत्याप का दौर जारी रहा। इस गठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने राजद पर प्रहार किया।

समस्तीपुर लोकसभा सीट लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का हाल में निधन के कारण खाली हो गयी थी। किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर विधानसभा सीट यहां के विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने पर रिक्त हुई थीं। इस उपचुनाव को लेकर महागठबंधन में आम सहमति नहीं बन पाने पर दो विधानसभा क्षेत्रों भागलपुर के नाथनगर और सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर में हम और वीआईपी ने राजद उम्मीदवारों के खिलाफ अपने अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे।

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने दावा किया कि “महागठबंधन एकजुट है। हम और वीआईपी उम्मीदवारों की उपस्थिति को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया है। हो सकता है कि अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल न गिरे, इसलिए उनके उम्मीदवार अपने नामांकन वापस नहीं लिया होगा।’’

हम के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सिंह की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कहा, '' मैं एक वरिष्ठ नेता के रूप में उनका सम्मान करता हूं। लेकिन उनकी बातें निरर्थक हैं। अगर मेरा उम्मीदवार या मुकेश सहनी (वीआईपी प्रमुख) इस उपचुनाव को लेकर गंभीर नहीं होते, तो हमलोग उनके लिए इतनी गहनता से प्रचार नहीं करते। ''

बॉलीवुड सेट डिज़ाइनर से राजनीति के क्षेत्र में उतरे सहनी ने कहा, “एक तरफ रघुवंश प्रसाद सिंह विपक्षी दलों में एकता की आवश्यकता के बारे में बात करते रहते हैं और दूसरी तरफ अपने स्वयं के सहयोगी सहयोगियों को नीचा दिखाने में लगे रहते हैं। नतीजे सामने आने दें। उन्हें पता चल जाएगा कि राजद अपने सहयोगियों के समर्थन के बिना कितना मजबूत है ”।

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पार्टी राजद ने महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के लिए केवल किशनगंज विधानसभा और समस्तीपुर लोकसभा सीट छोड़कर चार विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे। मांझी और सहनी ने लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव पर इस उपचुनाव में सीटों के बंटवारे में उनकी अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए नाथनगर और सिमरी बख्तियारपुर के लिए अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी और शेष सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों का समर्थन करने की बात कही थी।

मांझी और सहनी ने एक-दूसरे के उम्मीदवारों के लिए और समस्तीपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार के लिए प्रचार किया पर वे बेलहर और दारौंदा निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार से दूर रहे जहां केवल राजद उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। तेजस्वी समस्तीपुर में महागठबंधन की एक रैली में उनके हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आ जाने के कारण शामिल नहीं हो सके थे, पर उनका मांझी और सहनी के साथ चुनावी रैली में मंच साझा न करने के रूप में इसे देखा गया था।

टॅग्स :उपचुनावमहागठबंधनआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए