लाइव न्यूज़ :

बिहार: जीवन के ख्वाब बुन रहे थे दोनों कि सड़क हादसे का शिकार हो गया विदा कराकर लौट रहा वाहन, दुल्हन की मौत, दूल्हे की हालत नाजुक

By एस पी सिन्हा | Updated: June 25, 2019 18:46 IST

भगवान ने रात में दोनों का रिश्ता बांधा और सात जन्मों का साथ निभाने का वचन देने के बाद सुबह इस तरह इस जन्म में ही साथ इस तरह छूट जाएगा, ये देखकर सबकी आंखें भर आईं.

Open in App

बिहार के औरंगाबाद जिले में आज सुबह दिल दहलाने वाली घटना घटी. रात में हुई शादी और खुशी-खुशी दूल्हा अपनी दुल्हन को उसके मायके से विदा करा अपने घर ले जा रहा था. रास्ते में दोनों अपनी नई दुनिया के हसीन सपने देख रहे थे. दुल्हन को मायका छूटने का गम था और वो उदास थी तो दूल्हा उसे उदास देखकर उसे रास्ते भर खुश करने की कोशिश में लगा था. लेकिन क्या पता था कि नियति को दोनों का साथ शायद पसंद नहीं था.

बताया जाता है कि शादी के बाद विदाई कर नयी नवेली दुल्हन को लेकर घर लौट रहे दूल्हे की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई. हादसे में दुल्हन की मौत हो गई, जबकि दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह मौत से जंग लड़ रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवीनगर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी आल्हा सिंह की इकलौती बेटी नेहा कुमारी के साथ दाउदनगर थाना क्षेत्र के चेचाढी गांव निवासी इंद्रदेव सिंह के पुत्र उज्जवल कुमार उर्फ बबलू शादी कर घर लौट रहा था.

दूल्हे की गाड़ी जैसे ही अंबा थाना क्षेत्र के एनएच-139 पर स्थित दोस्ताना होटल के समीप पहुंची कि दूल्हे की गाड़ी एक वाहन से टकरा गई. हादसे के बाद आनन-फानन में दूल्हा-दुल्हन को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया, जहां इलाज के क्रम में दुल्हन नेहा कुमारी की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूल्हा मौत से जंग लड़ रहा है. 

ऐसे में कहा जा रहा है कि भगवान ने रात में दोनों का रिश्ता बांधा और सात जन्मों का साथ निभाने का वचन देने के बाद सुबह इस तरह इस जन्म में ही साथ इस तरह छूट जाएगा, ये देखकर सबकी आंखें भर आईं. दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर आई कार के परखचे उड़ गए और दुल्हन नेहा कुमारी की दूल्हे के सामने मौत हो गई. घटना के बाद दुल्हन और दूल्हे के घर में खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया है. घटना के बाद से ड्राइवर फरार है. बताया जाता है कि उसे बांह में चोट लगी है. इधर, घटना घटने के बाद दुल्हन और दूल्हे के घर में खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया.

टॅग्स :बिहारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत